
‘लव एंड वॉर’ ओटीटी
Love And War OTT: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर, उनकी पत्नी आलिया भट्ट और एक्टर विकी कौशल तीनों एक साथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं. फिल्म का नाम है ‘लव एंड वॉर’, जिसे संजय लीला भंसाल ने डायरेक्ट किया है. लंबे वक्त से इस फिल्म पर काम चल रहा है और अब मेकर्स ने इस फिल्म से रणबीर का लुक रिवील कर दिया है. साथ ये भी जानकारी सामने आ चुकी है कि मेकर्स ने ओटीटी पर स्ट्रीमिंग के लिए किस ऐप के साथ डील की है.
मेकर्स ने ‘लव एंड वॉर’ से रणबीर कपूर के दो पोस्टर जारी किए हैं. दोनों ही पोस्टर लगभग सेम हैं. वो पोस्टर में व्हाइट टीशर्ट पहने कार में बैठे नजर आ रहे हैं. उनका एक हाथ जख्मी और खून से लाल है. पोस्टर पर ही स्ट्रीमिंग पार्टनर के तौर पर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स का नाम लिखा है. इससे जाहिर है कि नेटफ्लिक्स ने फिल्म के ओटीटी राइट्स हासिल कर लिए हैं. थिएट्रिकल रन के बाद ‘लव एंड वॉर’ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.
IMAX स्क्रीन पर भी होगी रिलीज
‘लव एंड वॉर’ IMAX स्क्रीन पर भी रिलीज होगी. पोस्टर पर ही लिखा है कि इस फिल्म को IMAX स्क्रीन पर देख पाएंगे. मेकर्स ने रणबीर कपूर के पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, “इश्क भी, जंग भी.” वहीं दूसरे पोस्टर को शेयर करते हुए ये लिखा गया, “वो रुतबा, वो रौब, वो जुनून.”
‘लव एंड वॉर’ रिलीज डेट
‘लव एंड वॉर’ एक रोमांटिक वॉर ड्रामा फिल्म है. 21 जनवरी 2027 को ये फिल्म थिएटर्स में रिलीज होगी. रणबीर के दोनों पोस्टर ने तो सोशल मीडिया पर माहौल बना दिया है. अब देखना होगा कि रिलीज के बाद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैस कमाल दिखाती है. ये एक बड़े बजट की फिल्म है. रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म को बनाने में तकरीबन 350 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं.
ये भी पढ़ें-
तुम्हारी फिल्में 50 करोड़ भी नहीं कमा पातींसुनील पाल ने सलमान खान को क्यों कही ये बात?
सलमान खान और नयनतारा की मॉन्स्टर ने रिलीज से पहले ही 100 करोड़ कैसे कमा लिए?
बहरहाल, आमतौर पर सिनेमाघरों में आने के 8 हफ्तों के बाद ही कोई फिल्म ओटीटी पर रिलीज होती है. ऐसे में मार्च 2027 के आखिर या फिर अप्रैल 2027 तक ‘लव एंड वॉर’ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकती है. फिलहाल फैंस इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं.



