
सलमान खान की ‘मातृभूमि’
Salman Khan Maatrubhumi Update: बॉलीवुड एक्टर समलान खान के तमाम फैंस को लंबे समय से उनकी फिल्म ‘मातृभूमि’ का इंतजार है. हालांकि, अब इस पिक्चर की रिलीज का रास्ता साफ होता दिख रहा है. हाल ही में खबर आई कि I&B मिनिस्ट्री ने पिछले हफ्ते ही फिल्म को NOC दे दी है. अब खबर ये है कि इसी हफ्ते सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) सलमान खान की फिल्म देखेगा. एक बार फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट मिल गया, तो उसके फिल्म बड़े पर्दे पर दस्तक देगी.
ये भी कहा गया कि मेकर्स इस फिल्म को इसी साल दिवाली या फिर क्रिसमस के मौके पर रिलीज करने का प्लान कर रहे हैं. सेंसर बोर्ड की तरफ से मंजूरी मिलने के बाद मेकर्स इस पिक्चर की रिलीज डेट का ऐलान कर सकते हैं. हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में इस बारे में जानकारी दी गई. अब जब CBFC इसी हफ्ते ‘मातृभूमि’ देखने वाला है, ऐसे में उसके बाद जल्द ही रिलीज का ऐलान हो सकता है.
6 महीने से अटकी पड़ी है ‘मातृभूमि’?
‘मातृभूमि’ की रिलीज लगभग पिछले 6 महीने से अटकी पड़ी है. इसी साल 17 अप्रैल को ये फिल्म रिलीज होने वाली थी. हालांकि, सेंसर सर्टिफिकेट न मिलने की वजह से फिल्म पोस्टपोन हो गई थी. हालांकि, अब जल्द ही रिलीज डेट सामने आने की उम्मीद है. अपू्र्व लाखिया के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट चित्रांगदा सिंह हैं.
ये भी पढ़ें-
भारत में अवतार द वे ऑफ वाटर का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब एवेंजर्स एंडगेम, जानिए कितना है अंतर
स्टंट्स दिमाग हिला देंगेRRR-बाहुबली से अलग होगा वाराणसी का एक्शन, राजामौली के बेटे ने बताया
ईद 2027 पर भी फिल्म ला रहे सलमान खान
इस साल सलमान खान ‘मातृभूमि’ लेकर आ रहे हैं, तो वहीं अगले साल ईद के मौके पर भी उनकी एक पिक्चर आने वाली है. उस फिल्म को वामशी पेडिपल्ली डायरेक्ट कर रहे हैं. दिल राजू प्रोड्यूसर हैं. अभी फिल्म के नाम का ऐलान तो नहीं किया गया है, लेकिन रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि फिल्म का टाइटल ‘मॉन्स्टर’ होगा. ये एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसमें सलमान के अपोजिट नयनतारा दिखने वाली हैं. सलमान के फैंस दोनों ही फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.



