Mirzapur BO: ओवरसीज में मिर्जापुर द मूवी की हॉफ सेंचुरी, लेकिन 300 करोड़ से अब भी 1 कदम दूर, फिल्म के लिए तीसरा वीकेंड है खास

Mirzapur BO: ओवरसीज में मिर्जापुर द मूवी की हॉफ सेंचुरी, लेकिन 300 करोड़ से अब भी 1 कदम दूर, फिल्म के लिए तीसरा वीकेंड है खास

Mirzapur BO: ओवरसीज में मिर्जापुर द मूवी की हॉफ सेंचुरी, लेकिन 300 करोड़ से अब भी 1 कदम दूर, फिल्म के लिए तीसरा वीकेंड है खास

कितना कमाई मिर्जापुर द मूवी?

Mirzapur Box Office Collection Day 15: मिर्जापुर द मूवी सिनेमाघरों में अपनी कमाई से एक अलग माहौल बनाती नजर आई है. आमतौर पर ऐसा नहीं देखा गया है कि किसी सीरीज को फिल्म की फॉर्म दी गई हो. क्योंकि सीरीज का अपना अलग कन्फर्ट जोन होता है. लेकिन बड़े पर्दे पर मिर्जापुर द मूवी की सफलता ये बताती है कि इस फिल्म ने कमाई के मामले में बड़ा मुकाम हासिल किया है और ये प्रयोग भी सक्सेसफुल रहा है. मिर्जापुर द मूवी के 15 दिन के कलेक्शन के ताजा आंकड़े आ गए हैं.

फिल्म ने तमाम चुनौतियों के बाद भी सिनेमाघरों में अपनी कमाई से अलग ही माहौल सेट किया है और अब जल्द ही ये फिल्म वर्ल्डवाइड अपने कलेक्शन को 300 करोड़ रुपये तक पहुंचा देगी. वहीं अभी भी 2 हफ्ते तक इस फिल्म के सिनेमाघरों में लगे रहने की संभावना है.

मिर्जापुर द मूवी ने कितने कमाए?

मिर्जापुर द मूवी की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के 15वें दिन सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक 2.75 करोड़ की कमाई की है. ये इस फिल्म का किसी भी दिन का सबसे कम कलेक्शन है. जाहिर है कि तीसरे वीकेंड में फिल्म इस कलेक्शन को बड़ी आसानी से बढ़ा ले जाएगी. क्योंकि अभी भी लोगों का इंटरेस्ट इस फिल्म के लेकर देखने को मिल रहा है. फिल्म ने रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलीज के 15 दिनों में नेट कलेक्शन के मामले में 206.20 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 245.64 करोड़ रुपये का रहा है.

ये भी पढ़ें- अरे बाप रे! 1.48 लाख करोड़ की कमाई, टॉम क्रूज, ब्रैड पिट सब पीछे, स्पाइडरमैन फेम टॉम हॉलैंड बने दुनिया के हाइएस्ट ग्रॉसिंग एक्टर

दूसरी तरफ इस फिल्म ने ओवरसीज कलेक्शन के मामले में अच्छा किया है और 50 करोड़ रुपये की कमाई कर के दिखा दी है. फिल्म को वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में इसका फायदा मिला है. इसका 15 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 296.14 करोड़ रुपये का पहुंच गया है. ऐसे में फिल्म अपने इस वीकेंड में कलेक्शन को और बेहतर कर ले जाएगी. फिलहाल इतने कलेक्शन के साथ ही मिर्जापुर द मूवी ने देश की 2026 की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में एंट्री मार ली है और 10वें स्थान पर है. फिल्म को अगर खुद को इस लिस्ट में बरकरार रखना है तो इसके आने वाले दो हफ्तों के कलेक्शन काफी मायने रखेंगे.

पुनीत उपाध्याय

पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है.

CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *