CBFC ने दिखाई हरी झंडी
Mirzapur The Movie: पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु और अली फजल की ‘मिर्जापुर:द मूवी’ का बेसब्री से इंतजार हो रहा है. फिल्म 4 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म का धांसू टीजर और ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे लोगों को गजब का रिस्पॉन्स मिला है. इस फिल्म का सबसे बड़ा यूएसपी है कि हर किरदार की अपनी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. कोई मुन्ना भैया के लिए थिएटर में जाएगा, तो कुछ गुड्डू पंडित और कालीन भैया को देखने के लिए. इस बार फिल्म में कुछ नए चेहरों की एंट्री हुई है, जिसमें रवि किशन भी शामिल हैं. और खूब धमाल मचाते हुए दिखने वाले हैं. खैर, इन सबके बीच ‘मिर्जापुर:द मूवी’ वाले भी ‘एनिमल’ और ‘धुरंधर’ वाली राह पर निकल पड़े हैं.
‘मिर्जापुर:द मूवी’ को एक्सेल एंटरटेनमेंट (फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी हैं) प्रोड्यूस कर रहे हैं. जो फिल्म की पूरी तैयारी कर चुके हैं. 29 अगस्त को फिल्म को सर्टिफिकेट मिला है, जिससे खुलासा हुआ कि पिक्चर 3 घंटे से ज्यादा लंबी होने वाली है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का टोटल रन टाइम 197.19 मिनट है. यानी कि फिल्म 3 घंटे, 17 मिनट और 19 सेकंड लंबी है.
‘मिर्जापुर:द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट
दरअसल ‘मिर्जापुर:द मूवी’ में काफी हिंसा और गाली गलौज है, ऐसे में पिक्चर को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से ‘A’ सर्टिफिकेट मिला है. हालांकि, कोविड के बाद यह फिल्म सबसे ज्यादा वॉयलेंस फिल्मों के ट्रेंड को फॉलो करती हुई नजर आ रही हैं. जी हां, 3 घंटे लंबी यह फिल्म अब धुरंधर और एनिमल वाली लिस्ट में शामिल हो गई हैं. क्योंकि इन पिक्चरों का भी 3 घंटे से ज्यादा रनटाइम था. 2023 में इसकी शुरुआत ‘एनिमल’ से हुई थी. जिसका रनटाइम 3 घंटे 23 मिनट था. वहीं, ‘द बंगाल फाइल्स’ 3 घंटे 24 मिनट की थी, जो 2025 में आई थी.
बात ‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट्स की करें तो ‘धुरंधर’ का रनटाइम 3 घंटे 34 मिनट था, जो 2025 के एंड में आई थी. जबकि इसका सीक्वल ‘धुरंधर द रिवेंज’ 3 घंटे 49 मिनट की थी. वहीं, ‘पुष्पा 2 द रूल’ भी 3 घंटे 20 मिनट की थी.
4 सितंबर को रिलीज हो रही फिल्म में लंबी-चौड़ी स्टार कास्ट है. लिस्ट में- पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, जीतेंद्र कुमार, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक शामिल हैं. उसके अलावी शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौड़, श्वेता त्रिपाठी, सोनल एस चौहान, अनंग्शा बिस्वास भी काम कर रहे हैं.



