Mirzapur The Movie Records: 3 दिन, 5 बड़े रिकॉर्ड, पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की ‘मिर्जापुर द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल

Mirzapur The Movie Records: 3 दिन, 5 बड़े रिकॉर्ड, पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की ‘मिर्जापुर द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल

Mirzapur The Movie Records: 3 दिन, 5 बड़े रिकॉर्ड, पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की 'मिर्जापुर द मूवी' का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल

‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने कौन-कौन से रिकॉर्ड कायम किए?

Mirzapur The Movie Box Office Records: पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु यानी कालीन भैया, गुड्डू भैया और मुन्ना भैया प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ में अपने भौकाली अंदाज से छा गए थे. इस सीरीज के तीन सीजन के बाद मेकर्स इस पर फिल्म लेकर आए हैं ‘मिर्जापुर द मूवी’. बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ के साथ ही फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई की है. ये फिल्म 4 सितंबर को रिलीज़ हुई थी और पहले वीकेंड पर ही इसने बॉक्स ऑफिस हिला डाला है.

शुक्रवार को ओपनिंग डे पर ‘मिर्जापुर द मूवी‘ ने नेट 25.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी. दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म की कमाई में 24 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखने को मिला और इसने नेट 32 करोड़ रुपये बटोर लिए. रविवार को शनिवार के मुकाबले फिल्म की कमाई में 12.5 फीसदी की और उछाल आया और इसने नेट 36 करोड़ का बिज़नेस किया. इस तरह तीन दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 93.75 करोड़ का दमदार बिज़नेस किया. इसमें से 75 लाख रुपये की कमाई फिल्म ने तेलुगू वर्जन से की है. वहीं वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 132.35 करोड़ रुपये तक जा पहुंची है.

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने कौन कौन से रिकॉर्ड बनाए?

1- 2026 की चौथी सबसे बड़ी हिंदी ओपनर

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने पहले दिन 25.50 (हिंदी वर्जन) करोड़ कमाए थे और इसके साथ ही ये फिल्म इस साल की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल करने वाली हिंदी पिक्चर बन गई थी. साल 2026 में सबसे बड़ी ओपनिंग लेने का रिकॉर्ड रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ के नाम दर्ज है, जिसके हिंदी वर्जन ने पहले दिन 99.10 करोड़ रुपये कमाए थे. दूसरे नंबर पर यश की टॉक्सिक है. टॉक्सिक के हिंदी वर्जन ने पहले दिन 55 करोड़ रुपये कमाए. वहीं तीसरे नंबर पर 30 करोड़ की कमाई के साथ सनी देओल की मल्टीस्टारर ‘बॉर्डर 2’ है.

2- 2026 में पहले वीकेंड पर कमाई के मामले में चौथे नंबर पर (हिंदी वर्जन में)

इस साल पहले वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों (हिंदी वर्जन) की लिस्ट में भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ चौथे नबंर पर है. इसने पहले तीन दिनों के वीकेंड में 93 करोड़ रुपये कमाए हैं. इस मामले में पहले नंबर पर धुरंधर 2 है, जिसके हिंदी वर्जन ने (चार दिनों के वीकेंड पर और पेड प्रीव्यू) 433.04 करोड़ का बिज़नेस किया था. दूसरे नंबर पर टॉक्सिक है, जिसके हिंदी वर्जन ने पांच दिनों के वीकेंड में 129.5 करोड़ की कमाई की. तीसरे नंबर पर बॉर्डर 2 है, जिसने 120 करोड़ का बिज़नेस किया था.

ये भी पढ़ें:

शूरवीर गाने के कॉपीराइट विवाद पर लगा फुल स्टॉप, म्यूजिक लेबल ने दी सफाई, जानें पूरा मामला

तीसरे दिन भी मिर्जापुर: द मूवी का भौकाल कायम, छाप लिए इतने करोड़, जानें टोटल कलेक्शन

3- फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के प्रोडक्शन हाउस की सबसे बड़ी ओपनर

‘मिर्जापुर द मूवी’ फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के एक्सेल एंटरटेनमेंट की सबसे कामयाब ओपनर साबित हुई है. मिर्जापुर द मूवी के हिंदी वर्जन ने पहले दिन 25.50 करोड़ कमाए. इसने अक्षय कुमार स्टारर गोल्ड को पीछे छोड़ा है, जिसने 25.25 करोड़ की ओपनिंग हासिल की थी. इसके अलावा इसने गली बॉय और रईस जैसी फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है.

4- पहले वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई वाली एक्सेल एंटरटेनमेंट की फिल्म

एक्सेल एंटरटेनमेंट की अब तक की सभी फिल्मों को पहले वीकेंड की कमाई के मामले में ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने पीछे छोड़ दिया है. इनमें शाहरुख खान की रईस, डॉन, डॉन 2, ऋतिक रोशन की जिंदगी मिलेगी न दोबारा और रणवीर सिंह की दिल धड़कने दो और गली बॉय जैसी फिल्में शामिल हैं.

5- 2026 की नौवीं 100 करोड़ी फिल्म

‘मिर्जापुर द मूवी’ साल 2026 में रिलीज़ हुई बॉलीवुड फिल्मों में नौवीं 100 करोड़ी फिल्म बन गई है. सोमवार की कमाई को जोड़ दें तो खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया था. वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने तीन दिनों में ही 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया था. इससे पहले बॉर्डर 2, धुरंधर 2, भूत बंगला, वेलकम टू द जंगल, धमाल 4, आवारापन 2, टॉक्सिक और हनुमान अंश ने 100 करोड़ क्लब में जगह बनाई है.

मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे.

एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया.

आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *