OTT Release This Week: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ से ‘मंदाडी’ तक…इस हफ्ते OTT पर आ रहीं ये फिल्में और सीरीज

OTT Release This Week: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ से ‘मंदाडी’ तक…इस हफ्ते OTT पर आ रहीं ये फिल्में और सीरीज

OTT Release This Week: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ से ‘मंदाडी’ तक…इस हफ्ते OTT पर आ रहीं ये फिल्में और सीरीज


ओटीटी लेटेस्ट रिलीज

OTT Release This Week: अमेजन प्राइम से लेकर नेटफ्ल्किस तक… हर हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नई फिल्में, शोज और सीरीज रिलीज होते हैं. घर बैठकर एंटरटेनमेंट का मजा लेने वालों के लिए ओटीटी से बेहतर कुछ नहीं है. अगर कोई फिल्म सिनेमाघरों में देखने से छूट गई है तो ओटीटी पर इसे घर बैठे एंजॉय कर सकते हैं. हालांकि, बस इसके लिए इंतजार करना पड़ता है. कुछ महीने पहले इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ थिएटर्स में रिलीज हुई थी. अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है.

सिर्फ ‘आवारापन 2’ ही नहीं, इस हफ्ते तमिल से लेकर हॉलीवुड की कई फिल्में और सीरीज भी ओटीटी पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार हैं. ऐसे में अगर आप घर बैठे फिल्में और सीरीज देखने के शौकीन हैं और हर हफ्ते कुछ नया देखने का इंतजार करते हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए काफी खास रहने वाला है. इमरान हाशमी की आवारापन 2 से लेकर मंदाडी जैसी फिल्मों तक, इस बार अलग-अलग जॉनर का कंटेंट दर्शकों को देखने के लिए मिलेगा.

ये भी पढ़ें: Exclusive: काजी को डिनर पर ले जाना चाहती हैं रीति तिवारी, यंग को करेंगी ब्लॉक, माही को बताया मास्टरमाइंड

‘आवारापन 2’ कहां देखें?

इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. वैसे तो फिल्म पहले से ही प्राइम वीडियो पर है, लेकिन रेंट पर देखी जा रही है. अब 9 अक्टूबर से फिल्म प्राइम सब्सक्राइबर्स के लिए अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगी. इस फिल्म में इमरान के साथ दिशा पटानी भी हैं.

पति, पत्नी और पंगा सीजन 2

रियलिटी शो पति, पत्नी और पंगा सीजन 2 का प्रीमियर 10 अक्टूबर 2026 को होगा. इसे जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा सकेगा, जबकि टीवी पर यह कलर्स चैनल पर शनिवार और रविवार रात 9 बजे आएगा.

तमिल मंदाडी

सूरी स्टारर तमिल फिल्म 10 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. अब फिल्म को ओटीटी पर लाया जा रहा है. मंदाडी 8 अक्टूबर 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. फिल्म को आप तमिल के साथ हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी देख सकेंगे.

हॉरर सीरीज ‘कैरी’

स्टीफन किंग की कहानी पर आधारित हॉरर सीरीज कैरी 7 अक्टूबर 2026 से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. सीरीज के सभी 8 एपिसोड एक साथ रिलीज किए जाएंगे. ऐसे में इसे देखना और भी मजेदार होगा.

एनिमल्स कब आ रही?

बेन एफ्लेक, केरी वॉशिंगटन और गिलियन एंडरसन स्टारर थ्रिलर फिल्म एनिमल्स 9 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. फिल्म में एक मेयर पद के उम्मीदवार के बेटे के किडनैप होने के बाद शुरू होने वाली मुश्किलों की कहानी दिखाई गई है.

रिपोर्टिंग लाइव

परिणीति चोपड़ा की इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर रिपोर्टिंग लाइव 9 अक्टूबर 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. फिल्म में एक पत्रकार और कैमरामैन अवैध रेत खनन के बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश करने की कोशिश करते नजर आएंगे.

100 डेज ऑफ डिसेप्शन

कोरियन पीरियड स्पाई-ड्रामा 100 डेज ऑफ डिसेप्शन 10 अक्टूबर 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा. यह 1930 के दशक की कहानी है, जिसमें एक जेबकतरी करने वाली लड़की जापानी औपनिवेशिक सरकार में जासूसी के लिए घुसपैठ करती है.

बिलो (Below)

हॉरर-मिस्ट्री सीरीज बिलो (Below) 8 अक्टूबर 2026 से नेटफ्लिक्स पर आएगी. जोश हार्टनेट स्टारर इस सीरीज में एक छोटे से समुद्री कस्बे में रहस्यमयी समुद्री जीव के आतंक की कहानी दिखाई गई है.

कहकशा परवीन

कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है.

कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *