Race 4 Update: आमिर खान नहीं हैं रेस 4 फिल्म का हिस्सा? प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने जारी किया ऑफिशिलय स्टेटमेंट

Race 4 Update: आमिर खान नहीं हैं रेस 4 फिल्म का हिस्सा? प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने जारी किया ऑफिशिलय स्टेटमेंट

Race 4 Update: आमिर खान नहीं हैं रेस 4 फिल्म का हिस्सा? प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने जारी किया ऑफिशिलय स्टेटमेंट

रेस 4 फिल्म पर अपडेट

Race 4 Film Update: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान अपनी फिल्मों के सिलेक्शन को लेकर काफी चूजी रहते हैं. कुछ कलाकार इंडस्ट्री में ऐसे हैं जो 4-5 फिल्मों में एक साथ काम कर लेते हैं. वहीं आमिर खान 2-3 साल में एक फिल्म करने के लिए जाने जाते हैं. लेकिन वे जब भी स्क्रीन पर आते हैं फैंस के लिए कुछ ना कुछ सर्प्राइज जरूर लेकर आते हैं. भले ही आमिर खान की फैन फॉलोइंग सलमान खान और शाहरुख खान जैसी क्रेजी नहीं है लेकिन उनकी फिल्मों का इंतजार फैंस को हमेशा से रहता है. अब एक्टर की अपकमिंग फिल्म को लेकर एक अपडेट आया था. मगर ये अपडेट भी एक अफवाह साबित होता नजर आ रहा है.

दरअसर कुछ समय पहले ही ये खबर आई थी कि आमिर खान पॉपुलर फिल्म फ्रेंचाइजी रेस 4 में नजर आएंगे. इसे सुन फैंस काफी एक्साइटेड थे. लेकिन अब इसपर नया अपडेट आ गया है. फिल्म के प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर बताया है कि फिलहाल इस फिल्म की कास्ट कन्फर्म नहीं हुई है इसलिए अफवाहें ना फैलाएं. हालांकि उन्होंने इस दौरान आमिर खान के फिल्म में होने या ना होने पर कुछ नहीं कहा है.

ऑफिशियल स्टेटमेंट में क्या है?

टिप्स और रमेश तौरानी की ओर से रेस 4 को लेकर ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया गया है. इसमें लिखा है- हम ये स्पष्ट तौर पर बता देना चाहते हैं कि रेस 4 की कास्ट अभी तक फाइनेलाइज नहीं हुई है. हम मीडिया और सोशल मीडिया पेजेस से ये रिक्वेस्ट करना चाहते हैं कि वे किसी भी तरह की अफवाह फैलाने से बचें और फिल्म की कास्ट को लेकर किसी भी तरह की झूठी खबर ना फैलाएं. एक बार जब कास्ट फाइनेलाइज हो जाएगी तो खुद हमारी ओर से इसपर ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी जाएगी.

इसके पहले ऐसी खबरें आई थीं कि इस फिल्म में अक्षय खन्ना को लीड एक्टर के तौर पर कास्ट किया जा सकता है जिनका कैरेक्टर फिल्म के पहले पार्ट में ही मर गया था. लेकिन ये खबर भी गलत साबित हुई थी. मेकर्स ने खुद स्टेटमेंट जारी कर कहा था कि ऐसा कुछ नहीं है और उनका किरदार पहले ही पार्ट में खत्म हो चुका है. इसके बाद अब ऐसा सुनने में आया था कि आमिर खान इस फिल्म को करने वाले हैं और ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य इस फिल्म का निर्देशन करेंगे. लेकिन इस खबर पर भी अब मेकर्स की ओर से सफाई आ गई है.

ये भी पढ़ें- ऑस्कर विनिंग RRR और बाहुबली का सिंगर किसे डेट कर रहा? हो गया खुलासा

रेस फिल्म फ्रेंचाइजी का कैसा था हाल?

रेस फिल्म फ्रेंचाइजी की बात करें तो इसका पहला पार्ट साल 2008 में आया था. ये एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म थी जिसे फैंस ने बहुत पसंद किया था और फिल्म सुपरहिट रही थी. वहीं रेस का दूसरा पार्ट साल 2013 में आया था और ये भी बहुत सक्सेसफुल रहा था. इसमें भी लीड एक्टर सैफ अली खान ही थे. इसके अलावा रेस 3 की बात करें तो ये फिल्म 2018 में आई थी और इसमें सलमान खान ने सैफ अली खान को रिप्लेस किया था. मगर ये फिल्म उम्मीद के मुताबिक परफॉर्म नहीं कर सकी थी. अब रेस 4 को लेकर अपडेट आ रहा है. देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म कितनी कमाई कर के दिखाती है.

पुनीत उपाध्याय

पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है.

CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *