Rise and Fall 2: ये हैं मोहब्बतें फेम करण पटेल का सफर अचानक खत्म! फिनाले से पहले एग्जिट ने फैंस को दिया 440 वोल्ट का झटका

Rise and Fall 2: ये हैं मोहब्बतें फेम करण पटेल का सफर अचानक खत्म! फिनाले से पहले एग्जिट ने फैंस को दिया 440 वोल्ट का झटका

Rise and Fall 2: ये हैं मोहब्बतें फेम करण पटेल का सफर अचानक खत्म! फिनाले से पहले एग्जिट ने फैंस को दिया 440 वोल्ट का झटका

राइज एंड फॉल 2 से बाहर करण पटेल

Rise and Fall 2 Shocking Eviction: मशहूर रियलिटी शो ‘द राइज एंड फॉल सीजन 2’ के टावर से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. टीवी के दिग्गज एक्टर और ‘ये है मोहब्बतें’ के रमन भल्ला के रूप में घर-घर में पहचाने जाने वाले करण पटेल का सफर इस शो से अचानक खत्म हो गया है. एक बड़े फैनबेस और अपनी मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस के साथ शो में एंट्री करने वाले करण पटेल के इस तरह अचानक बाहर होने से दर्शकों और उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करण पटेल ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते शो को अलविदा कह दिया है. हालांकि, कुछ अंदरूनी सूत्रों की तरफ से ये दावा भी किया जा रहा है कि एक्टर को शो से एविक्ट कर दिया गया है. फिलहाल करण के बाहर होने की सटीक वजह पर मेकर्स या एक्टर की ओर से आधिकारिक मुहर लगना बाकी है, लेकिन यह तय माना जा रहा है कि वे अब इस गेम का हिस्सा नहीं हैं.

फिनाले से पहले दूसरी बार बीच में छूटा रियलिटी शो का सफर

करण पटेल के फैंस के लिए यह खबर इसलिए भी हैरान करने वाली है क्योंकि यह पहला मौका नहीं है जब करण ने किसी रियलिटी शो को फिनाले से पहले बीच में ही अलविदा कहा हो. इससे पहले भी वे जब चर्चित शो ‘द 50’ का हिस्सा बने थे, तब भी उनका सफर बीच रास्ते में ही थम गया था और उन्होंने शो छोड़ दिया था. अब ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ से उनकी विदाई ने एक बार फिर वही कहानी दोहरा दी है, जहां सीजन पूरा होने से पहले ही उनका सफर खत्म हो गया.

हेल्थ इश्यू या एविक्शन?

टेलीविजन इंडस्ट्री में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके करण पटेल जब भी किसी रियलिटी शो में आते हैं, तो दर्शकों को उनकी असली पर्सनैलिटी और बेबाक अंदाज देखने को मिलता है. ‘राइज एंड फॉल 2’ में भी वे पेंटहाउस के मजबूत दावेदार और रूलर के तौर पर हर टास्क में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे थे ऐसे में सवाल यह खड़ा हो रहा है कि क्या वाकई उनकी तबीयत इतनी ज्यादा बिगड़ गई कि उन्हें शो से बैकआउट करना पड़ा, या फिर टावर के किसी सीक्रेट टास्क और वोटिंग के चलते उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया है. फिलहाल इस अचानक हुए एग्जिट को लेकर सस्पेंस बरकरार है. फैंस अब सिर्फ करण पटेल या चैनल के आधिकारिक बयान का इंतजार कर रहे हैं ताकि इस बात से पर्दा उठ सके कि आखिर पर्दे के पीछे ऐसा क्या हुआ जिसने करण पटेल का खेल बीच में ही खत्म कर दिया.

सोनाली नाईक

सोनाली नाईक

सोनाली करीब 15 सालों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रहार न्यूज पेपर से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस न्यूज पेपर में बतौर रिपोर्टर काम करते हुए सोनाली ने एंटरटेनमेंट बीट के साथ-साथ सीसीडी (कॉलेज कैंपस और ड्रीम्स) जैसे नए पेज पर काम किया.

उन्होंने वहां ‘फैशनेरिया’ नाम का कॉलम भी लिखा. इस दौरान एलएलबी की पढ़ाई भी पूरी की, लेकिन पत्रकारिता के जुनून की वजह से इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के इरादे से 2017 में टीवी9 से सीनियर कोरेस्पोंडेंट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू की. टीवी9 गुजराती चैनल में 3 साल तक एंटरटेनमेंट शो की जिम्मेदारी संभालने के बाद सोनाली 2020 में टीवी9 हिंदी डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में शामिल हुईं.

सोनाली ने टीवी9 के इस सफर में कई ब्रेकिंग, एक्सक्लूसिव न्यूज और ऑन ग्राउंड कवरेज पर काम किया है. हिंदी के साथ-साथ गुजराती, मराठी, इंग्लिश भाषा की जानकारी होने के कारण डिजिटल के साथ-साथ तीनों चैनल के लिए भी उनका योगदान रहा है. रियलिटी शोज और ग्लोबल कंटेंट देखना सोनाली को पसंद है.

नई भाषाएं सीखना पसंद है. संस्कृत भाषा के प्रति खास प्यार है. नुक्कड़ नाटक के लिए स्क्रिप्ट लिखना पसंद है. सोनाली के लिखे हुए स्ट्रीट प्लेज ‘पानी’, ‘मेड इन चाइना’ की रीडिंग ‘आल इंडिया रेडियो’ पर सोशल अवेयरनेस के तौर पर की जा चुकी है.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *