Shweta Tiwari: श्वेता तिवारी के ऑनलाइन ऑर्डर में निकला कॉकरोच, एक्ट्रेस ने तुकाराम मुंडे को किया टैग

Shweta Tiwari: श्वेता तिवारी के ऑनलाइन ऑर्डर में निकला कॉकरोच, एक्ट्रेस ने तुकाराम मुंडे को किया टैग

Shweta Tiwari: श्वेता तिवारी के ऑनलाइन ऑर्डर में निकला कॉकरोच, एक्ट्रेस ने तुकाराम मुंडे को किया टैग

श्वेता तिवारी

Shweta Tiwari:टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस ने बुधवार को अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि ऑनलाइन ग्रोसरी डिलीवरी के बाद एक ऐसा सरप्राइज मिला, जिसकी उन्होंने उम्मीद भी नहीं की थी. अपने लेटेस्ट वीडियो में उन्होंने दावा किया कि क्विक-कॉमर्स ऐप से मंगाई गई कोल्ड ड्रिंक की डिलीवरी के साथ उनके घर में एक कॉकरोच भी पहुंच गया है. वीडियो कॉकरोच उनके घर में घूमता नजर आ रहा है. उन्होंने इस मामले को लेकर महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंडे को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की है.

तुकाराम मुंडे हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं. महाराष्ट्र FDA की ओर से फूड बिजनेस और क्विक-कॉमर्स सुविधाओं की जांच तेज किए जाने के बाद उनका नाम लगातार सामने आ रहा है. फूड सेफ्टी और हाइजीन के नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के चलते सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तारीफ भी कर रहे हैं. कई लोग उन्हें ‘असली सिंघम’ तक कह रहे हैं. अब श्वेता तिवारी ने भी तुकाराम से मदद की गुहार लगाई है.

ये भी पढ़ें: Jailer 2: तमन्ना भाटिया नहीं, रजनीकांत की जेलर 2 में ये एक्ट्रेस मचाएगी धमाल

ऑनलाइन ऑर्डर में मिला कॉकरोच

श्वेता ने अपनी शिकायत इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए शेयर की. उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें एक कॉकरोच नजर आ रहा है. साथ ही उन्होंने उस क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को भी टैग किया, जहां से उन्होंने ड्रिंक ऑर्डर की थी. श्वेता ने महाराष्ट्र FDA के कमिश्नर तुकाराम मुंडे को भी टैग करते हुए उनका ध्यान इस मामले की ओर खींचा है.

वीडियो में श्वेता कहती हैं , “तो हमने इंस्टामार्ट से रेड बुल मंगाया और उसके साथ हमारे घर में कॉकरोच भी आ गया. ये देखिए, कॉकरोच पूरे घर में भाग रहा है. ये रहा, छोटा सा.” इसके बाद श्वेता ने तुकाराम मुंडे को टैग करते हुए कहा, “तो क्या हमें तुकाराम मुंडे जी को टैग करना चाहिए? मुंडे जी, अभी यहां हमारे घर में कॉकरोच आ रहे हैं. आप कहां हैं? प्लीज ध्यान दीजिए.” हालांकि, अभी तक तुकाराम की तरफ से इस पर कोई रिएक्शन नहीं आया है. अब देखना है कि श्वेता की ये मांग कब तक पूरी होगी.

‘द ट्रेटर्स 2’ में नजर आ रही हैं श्वेता

वर्कफ्रंट की बात करें तो श्वेता तिवारी इन दिनों करण जौहर के शो ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ में नजर आ रही हैं. शो में उनके साथ क्रिस्टल डिसूजा, मल्लिका शेरावत, दलीप ताहिल, रिया चक्रवर्ती, शाहनील गिल, शालिनी पासी और कई अन्य कंटेस्टेंट्स भी शामिल हैं. यह शो फिलहाल प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है.

कहकशा परवीन

कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है.

कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *