The Great Indian Kapil Show: ‘कपिल शो’ में महफिल जमाने आ रहे सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री, खोलेंगे ड्रेसिंग रूम के राज

The Great Indian Kapil Show: ‘कपिल शो’ में महफिल जमाने आ रहे सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री, खोलेंगे ड्रेसिंग रूम के राज

The Great Indian Kapil Show: ‘कपिल शो’ में महफिल जमाने आ रहे सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री, खोलेंगे ड्रेसिंग रूम के राज

कपिल शर्मा शो में इस हफ्ते कौन आएगा?

The Great Indian Kapil Show: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा का पॉपुलर शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ अपने नए सीजन के साथ आ गया है. जो नेटफ्लिक्स पर दर्शकों को खूब हंसा रहा है. इस शो में हर हफ्ते बॉलीवुड और स्पोर्ट्स जगत की जानी-मानी हस्तियां पहुंचती है. अब शो के अपकमिंग एपिसोड का धमाकेदार प्रोमो रिलीज हो चुका है. जिसमें क्रिकेट जगत के दो दिग्गज सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री कपिल की महफिल में चार चांद लगाते नजर आएंगे.

कपिल शर्मा के इस सीजन में अब तक कई सितारे आ चुके हैं. शो के शुरुआती एपिसोड्स में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स कपिल शर्मा की पूरी गैंग के साथ मजेदार मस्ती करते नजर आए हैं. जिसमें सुनील ग्रोवर, अर्चना पूरन सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा शामिल हैं. हर शनिवार को आने वाला यह एपिसोड दर्शकों को हंसी का भरपूर डोज दे रहा है.

शो में पहुंचे सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री

सामने आए नए प्रोमो में सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री दिखाई दे रहे हैं. जहां वो कपिल शर्मा के साथ ड्रेसिंग रूम के दिलचस्प किस्से और क्रिकेट की पुरानी यादें शेयर करते दिख रहे हैं. वीडियो में नवजोत सिंह सिद्धू जब सुनील गावस्कर से पूछते हैं कि वो उस दौर में बिना हेलमेट के कैसे बैटिंग कर लेते थे? तो गावस्कर मजाकिया लहजे में जवाब देते हैं ”क्योंकि अंदर कुछ था ही नहीं.” यह सुनकर पूरा सेट ठहाकों से गूंज उठता है.

इस दौरान रवि शास्त्री ने पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली से जुड़ा एक मजेदार वाकया सुनाया. उन्होंने बताया कि कैसे मैच के दौरान गर्लफ्रेंड के आने की इजाजत मिलने के बाद कोहली ने मैदान पर उतरकर 160 रनों की तूफानी पारी खेली थी. वहीं, कपिल शर्मा ने गावस्कर से चुटकी लेते हुए पूछा कि अगर उस दौर में IPL होता, तो क्या जुहू में दो-चार फ्लैट और होते? जिस पर रवि शास्त्री और गावस्कर हंसते हुए हां में सहमति जताते हैं.

कब और कहां देखें यह एपिसोड?

सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री का यह मजेदार और स्पेशल एपिसोड 10 अक्टूबर को रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर आएगा. क्रिकेट और कॉमेडी का यह अनोखा कॉम्बिनेशन फैन्स के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है.

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है.

हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है.

उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *