The Paradise: नानी की फिल्म द पैराडाइज का पहले वीकेंड में कॉन्स्टेंट कलेक्शन, 4 दिन में पहुंची 150 करोड़ के करीब

The Paradise: नानी की फिल्म द पैराडाइज का पहले वीकेंड में कॉन्स्टेंट कलेक्शन, 4 दिन में पहुंची 150 करोड़ के करीब

The Paradise: नानी की फिल्म द पैराडाइज का पहले वीकेंड में कॉन्स्टेंट कलेक्शन, 4 दिन में पहुंची 150 करोड़ के करीब

नानी की द पैराडाइज

The Paradise Box Office Collection Day 4: साउथ सुपरस्टार नानी की फिल्म द पैराडाइज ने अपने कलेक्शन से एक अलग ही माहौल बना दिया है. साउथ में फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है वहीं विदेशों से भी इसे अच्छे-खासे पैसे मिल जा रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ फिल्म को हिंदी से अपेक्षित फायदा नहीं मिल रहा है. इसका कलेक्शन ओवरऑल बढ़िया कहा जा सकता है. द पैराडाइज ऐसे वक्त पर रिलीज हुई है जहां बॉक्स ऑफिस पर चुनौतियां कम नहीं हैं. हर तरफ से फिल्मों का घेराव है. इसके बाद भी इस फिल्म ने मोमेंटम बनाए रखा है.

द पैराडाइज ने सिनेमाघरों में अच्छा कलेक्शन किया है और रिलीज के एक्स्टेंडेड वीकेंड को भुनाया है. वहीं अब सभी की नजरें इसपर टिकी होंगी कि ये फिल्म वीकडेज में कितनी कमाई कर के दिखाती है. फिलहाल आइए जानते हैं कि 4 दिनों में द पैराडाइज ने कितना कलेक्शन किया है.

द पैराडाइज ने कितने कमा लिए?

द पैराडाइज ने सिनेमाघरों में अपनी कमाई को अब तक मेंटेन रखा है. पहले दिन पेड प्रिव्यूज से इस फिल्म ने 11.60 करोड़ कमाए थे. वहीं पहले दिन फिल्म का कलेक्शन 34.65 करोड़ रुपये का रहा था. दूसरे दिन फिल्म ने 14.90 करोड़ कमाए. तीसरे दिन इसका कलेक्शन 15.25 करोड़ रुपये का रहा. वहीं चौथे दिन इस फिल्म ने 15.70 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इस लिहाज से देखा जाए तो फिल्म ने नेट कलेक्शन के मामले में 4 दिनों में 92.10 करोड़ की कमाई की है.

ये भी पढ़ें- Box Office: 52 दिन में 400 करोड़ पार, हनुमान अंश को मालामाल कर गया आठवां रविवार, खतरे में सनी देओल का रिकॉर्ड

वहीं सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 109 करोड़ रुपये का रहा है. फिल्म ने ओवरसीज कलेक्शन के मामले में भी अच्छी कमाई की है. इस फिल्म का कलेक्शन 29.25 करोड़ रुपये का रहा है. वहीं इसे अगर मिला लिया जाए तो फिल्म का अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 138.25 करोड़ रुपये का हो गया है. अगले वीकेंड तक ये फिल्म अपना 204 करोड़ का अनुमानित बजट रिकवर कर सकती है. लेकिन हिट होने के लिए आने वाले हफ्ते तक भी इस फिल्म को ऐसे ही अपने कलेक्शन को मेंटेंन रखना होगा. फिल्म का सामना अभी किसी भी साउथ की बड़ी फिल्म से नहीं हो रहा है. ये नानी की मूवी के लिए एक प्लस प्वाइंट है. देखने वाली बात होगी कि आने वाले समय में फिल्म का कलेक्शन क्या मोड़ लेता है.

पुनीत उपाध्याय

पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है.

CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *