The Revolutionaries: भगत सिंह के गुरु से लेकर रास बिहारी बोस तक, संजीव सान्याल की बेस्टसेलर किताब पर बनी वेब सीरीज का हुआ ऐलान!

The Revolutionaries: भगत सिंह के गुरु से लेकर रास बिहारी बोस तक, संजीव सान्याल की बेस्टसेलर किताब पर बनी वेब सीरीज का हुआ ऐलान!

The Revolutionaries: भगत सिंह के गुरु से लेकर रास बिहारी बोस तक, संजीव सान्याल की बेस्टसेलर किताब पर बनी वेब सीरीज का हुआ ऐलान!

द रिवोल्यूशनरीज

The Revolutionaries: देश की आजादी के इतिहास में कई ऐसे जांबाज नायक रहे हैं, जिन्होंने अंग्रेजों की ईंट से ईंट बजा दी थी, लेकिन उनकी शहादत की कहानियां इतिहास के पन्नों में कहीं दबकर रह गईं. अब जाने-माने फिल्ममेकर निखिल आडवाणी इन्हीं गुमनाम शूरवीरों के संघर्ष को पर्दे पर जीवंत करने जा रहे हैं. अमेजन प्राइम वीडियो ने अपनी मोस्ट अवेटेड पीरियड ड्रामा वेब सीरीज ‘द रिवोल्यूशनरीज’ की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. ये देशभक्ति से लबरेज सीरीज 11 सितंबर 2026 को भारत समेत दुनिया भर में स्ट्रीम होने जा रही है. ये पूरी सीरीज मशहूर अर्थशास्त्री और लेखक संजीव सान्याल की साल 2023 में आई बेस्टसेलर किताब ‘रिवोल्यूशनरीज: द अदर स्टोरी ऑफ हाउ इंडिया वोन इट्स फ्रीडम’ पर आधारित है.

इस सीरीज की सबसे दिलचस्प बात इसकी स्टारकास्ट है, जिसमें ओटीटी और डिजिटल जगत के कई बड़े चेहरे स्वतंत्रता सेनानियों के बेहद संजीदा अवतार में नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें: थिएटर से OTT तक, इस हफ्ते रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में और सीरीज, देखें पूरी लिस्ट

रोहित सराफ बने शचींद्र नाथ सान्याल

चॉकलेट बॉय की छवि से अलग रोहित सराफ इस सीरीज में ‘हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन’ के संस्थापक और भगत सिंह व चंद्रशेखर आजाद के गुरु माने जाने वाले महान क्रांतिकारी शचींद्र नाथ सान्याल का मुख्य किरदार निभा रहे हैं

भुवन बाम बने रास बिहारी बोस

मशहूर यूट्यूबर और एक्टर भुवन बाम स्वतंत्रता सेनानी रास बिहारी बोस के रूप में नजर आएंगे. देहरादून के फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट में क्लर्क की नौकरी से लेकर गदर आंदोलन और फिर जापान जाकर आजाद हिंद फौज की नींव रखने तक के उनके संघर्ष को भुवन पर्दे पर जीएंगे.

गुरफतेह पीरजादा बने बाघा जतिन

‘जुगांतर’ पार्टी के जरिए अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले निडर क्रांतिकारी बाघा जतिन (जतिंद्रनाथ मुखर्जी) का रोल गुरफतेह पीरजादा निभाएंगे.

प्रतिभा रांटा बनीं प्रतिभा लाहिड़ी

लापता लेडीज’ से तारीफें बटोरने वालीं प्रतिभा रांटा इस सीरीज की इकलौती मुख्य महिला क्रांतिकारी प्रतिभा लाहिड़ी के रूप में दिखेंगी. उनका किरदार बीना दास, कल्पना दत्ता और प्रीतिलता वाडेदार जैसी भूमिगत नेटवर्क चलाकर क्रांति की अलख जगाने वाली वीरांगनाओं का प्रतिनिधित्व करेगा.

सशस्त्र क्रांति और जांबाजी की अनसुनी कहानी

असहयोग आंदोलन के खत्म होने के बाद जब देश में निराशा का माहौल था, तब इन नौजवानों ने ब्रिटिश साम्राज्य की जड़ों को हिलाने के लिए देशव्यापी सशस्त्र क्रांति की राह चुनी थी. प्राइम वीडियो इंडिया के ओरिजिनल्स हेड निखिल मधोक का दावा है कि ये सीरीज उन चार वीरों के अदम्य साहस और ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ हथियार उठाने के उनके अटूट संकल्प को बिना किसी लाग-लपेट के सामने लाती है. इन चार मुख्य कलाकारों के अलावा सीरीज में जेसन शाह, पाउली दाम और तोता रॉय चौधरी जैसे मंझे हुए कलाकार भी अहम किरदारों में दिखेंगे. आजादी की इस अनकही लड़ाई को देखने के लिए दर्शकों को 11 सितंबर तक का इंतजार करना होगा.

सोनाली नाईक

सोनाली नाईक

सोनाली करीब 15 सालों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रहार न्यूज पेपर से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस न्यूज पेपर में बतौर रिपोर्टर काम करते हुए सोनाली ने एंटरटेनमेंट बीट के साथ-साथ सीसीडी (कॉलेज कैंपस और ड्रीम्स) जैसे नए पेज पर काम किया.

उन्होंने वहां ‘फैशनेरिया’ नाम का कॉलम भी लिखा. इस दौरान एलएलबी की पढ़ाई भी पूरी की, लेकिन पत्रकारिता के जुनून की वजह से इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के इरादे से 2017 में टीवी9 से सीनियर कोरेस्पोंडेंट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू की. टीवी9 गुजराती चैनल में 3 साल तक एंटरटेनमेंट शो की जिम्मेदारी संभालने के बाद सोनाली 2020 में टीवी9 हिंदी डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में शामिल हुईं.

सोनाली ने टीवी9 के इस सफर में कई ब्रेकिंग, एक्सक्लूसिव न्यूज और ऑन ग्राउंड कवरेज पर काम किया है. हिंदी के साथ-साथ गुजराती, मराठी, इंग्लिश भाषा की जानकारी होने के कारण डिजिटल के साथ-साथ तीनों चैनल के लिए भी उनका योगदान रहा है. रियलिटी शोज और ग्लोबल कंटेंट देखना सोनाली को पसंद है.

नई भाषाएं सीखना पसंद है. संस्कृत भाषा के प्रति खास प्यार है. नुक्कड़ नाटक के लिए स्क्रिप्ट लिखना पसंद है. सोनाली के लिखे हुए स्ट्रीट प्लेज ‘पानी’, ‘मेड इन चाइना’ की रीडिंग ‘आल इंडिया रेडियो’ पर सोशल अवेयरनेस के तौर पर की जा चुकी है.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *