
‘द वन’ का कलेक्शन
The Vvaan Box Office: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की लोककथा पर बेस्ड सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म ‘द वन’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को लेकर दर्शकों और क्रिटिक्स की ओर से मिला-जुला रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है. पर फिल्म में तमन्ना भाटिया के काम की जमकर तारीफ हो रही है. लोककथा और देवी से जुड़े रहस्यमयी सीन्स में उनकी एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस को क्रिटिक्स ने खूब सराहा है. फिल्म की शुरुआत पुराने मंदिर, वन देवी और छठ पूजा से लोककथा से होती है. लेकिन दूसरे हाफमें कहानी मुद्दे से भटक जाती है. खैर, इन सबके बीच पहले दिन का कलेक्शन आ गया है, फिल्म ने 8 करोड़ रुपये कमाए हैं.
सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘द वन’ को करीब 80 करोड़ के भारी-भरकम बजट से तैयार किया गया है. वहीं, 25 सितंबर की रिलीज को देखते हुए यह एक सम्मानजनक शुरुआत मानी जा रही है. हालांकि, वीकेंड में इसमें और ज्यादा उछाल की उम्मीद की जा रही है. हाल ही में सैकनिल्क की रिपोर्ट भी सामने आई है. जिसके मुताबिक, इस पिक्चर ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस से 8 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इसके साथ ही टोटल शोज की संख्या 6746 रही है. वहीं, ऑक्यूपेंसी रेट 26 परसेंट रहा है.
सिद्धार्थ की ‘द वन’ की सॉलिड शुरुआत
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ का इंडियन ग्रॉस कलेक्शन 9.60 करोड़ रुपये हो गया है. फिल्म की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 28.5 परसेंट रही है. जबकि, मॉर्निंग शोज 12.23 परसेंट रहे हैं. वहीं, नाइट शोज का ऑक्यूपेंसी रेट 41 परसेंट यानी सबसे ज्यादा है. अपने पहले दिन यानी 8 करोड़ की ओपनिंग के साथ ‘द वन’ ने हालिया रिलीज हुई कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. सनी देओल और प्रीति जिंटा की ‘बंटवारा 1947’ की पहले दिन की कमाई 5.75 करोड़ रही थी. वहीं, अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ ने 3 करोड़ की बेहद सुस्त ओपनिंग की थी.
इसके अलावा पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्म ‘वाइब’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रफ्तार को भी ‘द वन’ ने धीमा कर दिया है. हालांकि, ‘द वन’ की सबसे बड़ी कमजोरी है कि हॉरर-थ्रिलर की कहानी के बीच जबरन ठूंसे गए गानों से सस्पेंस कमजोर पड़ गया है. दरअसल क्रिटिक्स का मानना है कि जिस टॉपिक को लेकर फिल्म बनाई गई थी, मेकर्स पर्दे पर उसे पूरी तरह भुनाने में नाकाम रहे हैं. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया के अलावा सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी, अनूप सोनी, और मनीष पॉल जैसे एक्टर्स भी काम कर रहे हैं.



