Toxic: 500 करोड़ की ‘टॉक्सिक’ के FLOP होने से यश को कितना फर्क पड़ा?

Toxic: 500 करोड़ की ‘टॉक्सिक’ के FLOP होने से यश को कितना फर्क पड़ा?

Toxic: 500 करोड़ की ‘टॉक्सिक’ के FLOP होने से यश को कितना फर्क पड़ा?

यश की ‘टॉक्सिक’

Yash Toxic: साल 2022 में रिलीज हुई KGF 2 के बाद यश लगभग 4 सालों तक बड़े पर्दे से दूर रहे. उन्होंने अपना पूरा फोकस एक ही फिल्म पर रखा. नाम ‘टॉक्सिक’. लेकिन जब उनकी ये फिल्म रिलीज हुई, तो बॉक्स ऑफिस पर पिट गई. रिलीज से पहले फिल्म को लेकर ऑडियंस में अच्छा क्रेज देखने को मिल रहा था. ऐसे में माना जा रहा था कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करेगी, लेकिन हुआ ठीक इसका उल्टा.

‘टॉक्सिक’ 14 अगस्त को रिलीज हुई. पहले दिन से ही इस फिल्म को नेगेटिव रिव्यू का सामना करना पड़ा. ऐसे में 500 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को भारी नुकसान उठाना पड़ा और बॉक्स ऑफिस से बजट भी वसूल नहीं हुआ. फिल्म को मिली खराब प्रतिक्रिया से यश को भी काफी दुख पहुंचा, लेकिन उन्होंने इस चीज को खुद पर हावी नहीं होने दिया.

डबिंग सुपरवाइजर ने बताया यश का रिएक्शन

‘टॉक्सिक’ के फ्लॉप होने पर इस फिल्म के डबिंग सुपरवाइजर जयदेव ने बात की है. उन्होंने यश का रिएक्शन भी शेयर किया है. एक यूट्यूब चैनल के साथ बातचीत में जयदेव ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि फिल्म को लेकर जो नेगेटिव बातें हुईं, उससे उन्हें काफी दुख पहुंचा. उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि फिल्म ऑडियंस को निराश करेगी. फिल्म को जिस तरह का रिस्पॉन्स मिला, उसे देखकर वो काफी इमोशनल हो गए थे. ऐसे में यश ने उन्हें फोन किया और समझाया कि ज्यादा परेशान नहीं होना है. हमें आगे और भी बहुत काम करना है.

जयदेव ने बताया कि यश ने उनसे कहा कि दुखी नहीं होना है. फिल्म का नतीजा ऑडियंस डिसाइड करती है. ये ऑडियंस की च्वाइस है और हमलोगों को आगे और भी बहुत काम करना है. यश ने उन्हें समझाया जरूर, लेकिन फिल्म के फ्लॉप होने का उन्हें भी काफी फर्क पड़ा है, क्योंकि जयदेव ने ये भी कहा कि यश की आवाज से उदासी जाहिर हो रही थी.

ये भी पढ़ें-

34वें दिन बाहुबली 2, पुष्पा 2 और धुरंधर 2 जैसी फिल्मों को किया ढेर, 200 करोड़ के करीब पहुंची कमाई

कालीन भैया के 70mm भौकाल पर 250 करोड़ का दावा, जानिए वायरल बजट का सच

‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘टॉक्सिक’ बुरी तरह पिटी है. ये फिल्म अपने बजट के करीब भी नहीं पहुंच पाई. सैकनिल्क की मानें तो भारत में इस फिल्म ने 247.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वर्ल्डलाइड फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 339.32 करोड़ रुपये रहा. बहरहाल, अब यश ‘रामायण पार्ट 1’ में रणबीर कपूर के साथ नजर आने वाले हैं. ये फिल्म इसी साल दिवाली पर रिलीज होने वाली है. यश इसमें रावण का रोल कर रहे हैं. देखना होगा कि ये फिल्म कैसा कमाल दिखाती है.

इसराफिल

इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें.

फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की.

TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी.”

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *