UN में नेतन्याहू के भाषण के दौरान 75 देशों का वॉकआउट-हूटिंग
संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में जब इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू मंच पर अपना भाषण देने के लिए खड़े हुए, तो दुनिया के करीब 75 से अधिक देशों के राजनयिकों और प्रतिनिधियों ने उनके भाषण का पुरजोर बहिष्कार कर दिया. इस वॉकआउट को देखकर इजरायली प्रधानमंत्री पहले तो कुछ पलों के लिए शांत होकर खड़े रहे, लेकिन जल्द ही उन्होंने इस पर बेहद तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की. उन्होंने वॉकआउट करने वाले प्रतिनिधियों को ‘नैतिक रूप से कायर’ करार दिया.

