
अभिषेक पाठक और अक्षय खन्ना
Ajay Devgn Drishyam 3: अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. दूसरे पार्ट में अक्षय खन्ना भी नजर आए थे, लेकिन वो तीसरे पार्ट में नहीं दिखेंगे. शूटिंग शुरू होने से एक हफ्ते पहले ही उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी थी. उनकी एक्जिट से फिल्म की टीम को काफी दिक्कतें हुईं, क्योंकि कहानी में बदलाव करना पड़ा और एक नए रोल में जयदीप अहलावत को कास्ट किया गया.
‘दृश्यम 3’ के डायरेक्टर और राइटर अभिषेक पाठक ने कहा है कि ऐसे अचानक किसी बड़े एक्टर के फिल्म छोड़ने से कई छोटे क्रू मेंबर्स को भी दिक्कतें होती हैं. उन्होंने कहा, “शूटिंग से ठीक पहले एक्टर्स का अचानक फिल्म छोड़ देना कई क्रू सदस्यों के जीवन को बाधित कर सकता है, जो प्रतिदिन 2000 या 3000 रुपये कमाते हैं.”
क्रू मेंबर्स की जिंदगी जुड़ी होती है
अगर किसी एक्टर ने अचानक फिल्म छोड़ दी, तो फिल्म का काम शुरू होने में देरी हो सकती है और इसका असर क्रू मेंबर्स की जिंदगी पर भी पड़ेगा. अभिषेक का कहना है कि इसलिए कोई नियम-कानून होना चाहिए, ताकि कोई भी एक्टर्स ऐसा न करे. PTI के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, “अचानक आप उनकी (क्रू मेंबर्स) की जिंदगी को खतरे में डाल देते हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी जिंदगी उसी हिसाब से प्लान की होती है. मुझे लगता है कि इसके लिए कोई नियम होना चाहिए कि आप सिर्फ इसलिए बाहर नहीं निकल सकते क्योंकि आपको कुछ ठीक नहीं लगा. तो बात ये है कि मिलकर कोई समाधान निकालना होगा, कोई प्लान, कानून या नियम बनाना होगा.”
ये भी पढ़ें-
तुम्हारी फिल्में 50 करोड़ भी नहीं कमा पातींसुनील पाल ने सलमान खान को क्यों कही ये बात?
सलमान खान और नयनतारा की मॉन्स्टर ने रिलीज से पहले ही 100 करोड़ कैसे कमा लिए?
क्रू मेंबर्स की रोजी-रोटी का सवाल
अभिषेक पाठक ने ये भी कहा, “पेमेंट लेने और कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बाद आप क्रिएटिव डिस्कशन शुरू नहीं कर सकते हैं. ऐसा कुछ फिल्मों में हुआ है और मेरी फिल्मों में भी.ऐसे में ये प्रोड्यूसर के लिए समस्या बन जाती है. प्रोड्यूसर्स के पास शूटिंग रोकने का ऑप्शन होता है, लेकिन इससे बहुत से लोगों और क्रू मेंबर्स पर असर पड़ सकता है. और ये सिर्फ एक फिल्म की बात नहीं, बल्कि बहुत से लोगों की रोजी-रोटी का सवाल है, इसलिए ये समस्या वाली बात है.”



