
CM विजय और अजित कुमार
Vijay Ajith Viral Video: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता थलपति विजय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में विजय अभिनेता अजित कुमार को देखते ही उनकी तरफ दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं और फिर उन्हें गले लगा लेते हैं. वायरल हो रहा वीडियो ब्रिटेन के सिल्वरस्टोन रेसिंग सर्किट का है. रेसिंग इवेंट से पहले अजित ने खुद विजय का स्वागत किया और दोनों की दोस्ती की वहां खास झलक दिखाई दी.
अभिनेता अजित ब्रिटेन में होने वाली मिशेलिन ली मैन्स कप की सिल्वरस्टोन रेस में हिस्सा लिया. इसी इवेंट से पहले विजय उनसे मिलने पहुंचे. दोनों के मिलने का ये वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है.
மாண்புமிகு தமிழ்நாடு முதலமைச்சர் திரு.ச.ஜோசப் விஜய் அவர்கள் இன்று (12.9.2026) இங்கிலாந்து நாட்டின் புகழ்பெற்ற சில்வர்ஸ்டோன் மோட்டார் ரேசிங் சர்க்யூட்டில், 2026 மிச்செலின் லீ மான்ஸ் கோப்பைக்கான (2026 Michelin Le Mans Cup) கார் பந்தயத்தைக் கொடியசைத்துத் தொடங்கி வைத்தார். pic.twitter.com/93MfwFRCzP
— CMOTamilNadu (@CMOTamilnadu) September 12, 2026
विजय और अजित कुमार तमिल सिनेमा के दो बड़े नाम हैं. फैंस लंबे समय से दोनों को एक-दूसरे का प्रतिद्वंद्वी मानते रहे हैं. हालांकि, दोनों कलाकारों के बीच पिछले दो दशक से अच्छे और दोस्ताना रिश्ते रहे हैं. ऐसे में विजय का अजित की तरफ दौड़कर जाना और उन्हें गले लगाना एक वायरल मोमेंट बन गया.
BIG BREAKING:
CM Vijay met and hugged Ajith Kumar. pic.twitter.com/nlxYBvmPcP
— Actor Vijay Team (@ActorVijayTeam) September 12, 2026
तृषा कृष्णन भी नजर आईं
विजय अजित को सपोर्ट करने तो पहुंचे ही साथ ही ब्रिटेन में शनिवार को हुए इस रेस को उन्होंने हरी झंडी भी दिखाई. अजित की इस रेस गवाह बनने के लिए विजय के साथ साथ अभिनेत्री राधिका सरतकुमार और तृषा कृष्णन भी लंदन पहुंची थीं. राधिका ने लंदन में तृषा के साथ एक सेल्फी शेयर की और अजित को रेस के लिए शुभकामनाएं दीं. उन्होंने बताया कि दोनों एक फिल्म की शूटिंग के लिए लंदन में हैं.
Vijay and Trisha spotted 🚶♀️
Oru naal nimmadhi ah iruka mudila 🥲 pic.twitter.com/JEe35SO61K— Mahalakshmi Krishnan (@imMahaaaVKohli) September 12, 2026
किस नंबर पर रही अजित की टीम?
अजित अपनी एक्टिंग के साथ मोटरस्पोर्ट्स में भी हिस्सा लेते रहे हैं. इस दौरान वो कई बार हादसे का भी शिकार हुए हैं. हालांकि फैंस के लिए राहत की बात ये है कि उन्हें कभी गंभीर चोट नहीं आई. सिल्वरस्टोन राउंड में उन्होंने LMP3 Pro/Am कैटेगरी में रेस किया, जिसमें उनकी टीम अजित रेड एंट बाई विराज (Ajith RedAnt by Virage) 38वें नंबर पर रही.



