किसे-किसे मिलेगा नेशनल अवॉर्ड? कितनी है प्राइज मनी? यहां जानें 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की हर जानकारी

किसे-किसे मिलेगा नेशनल अवॉर्ड? कितनी है प्राइज मनी? यहां जानें 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की हर जानकारी

किसे-किसे मिलेगा नेशनल अवॉर्ड? कितनी है प्राइज मनी? यहां जानें 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की हर जानकारी

72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

72nd National Film Awards: भारत में हर साल 1500 से अधिक फिल्में बनती हैं. उनमें से कुछ बेहतरीन फिल्मों और उनमें काम करने वाले कलाकारों को भारत सरकार की सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की तरफ से राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है. सिनेमा की दुनिया में काम करने वाले तमाम सितारों के लिए इस पुरस्कार को पाना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है. 22 सितंबर को गुजरात के एकता नगर में 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जहां साल 2024 में रिलीज हुई फिल्मों के लिए अवॉर्ड दिए जाएंगे.

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 18 जुलाई को ही विजेताओं के नाम का ऐलान कर दिया था. अब समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सभी विजेताओं को पुरस्कार और प्राइज मनी देकर सम्मानित करेंगी. विजेताओं में एक्टर कार्तिक आर्यन, ममूटी, यामी गौतम समेत और भी कई बड़े नाम शामिल हैं. यहां जानिए 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की हर डिटेल.

कितनी श्रेणियों में दिए जाएंगे अवॉर्ड?

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स को कुल तीन सेक्शन में बांटा गया है. पहला फीचर फिल्म, जिसमें टोटल 26 केटेगरीज में अवॉर्ड दिए जाते हैं. दूसरा सेक्शन नॉन फीचर फिल्म का है. इस सेक्शन में कुल 16 केटेगरीज में अवॉर्ड मिलता है. आखिरी सेक्शन सिनेमा में बेस्ट राइटिंग का है, जिसमें दो केटेगरीज (बेस्ट बुक और बेस्ट क्रिटिक) में अवॉर्ड दिए जाते हैं. इन तीनों के अलावा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड भी राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में ही दिया जाता है.

बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड ‘आर्टिकल 370’ के नाम हुआ है. यामी गौतम इस पिक्चर में लीड रोल में नजर आई थीं. फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज ने मिलकर किया था. साल 2024 में ही आई प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ भी नेशनल अवॉर्ड के लिए चुनी गई है. ‘कल्कि’ को बेस्ट लोकप्रिय फिल्म (जो संपूर्ण मनोरंजन देती है) की केटेगरी में अवॉर्ड मिलेगा.

National Film Award Winners

बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस

एक तरफ जहां ‘आर्टिकल 370’ के नाम बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड हुआ है, तो वहीं दूसरी तरफ इसी फिल्म के लिए यामी गौतम को भी बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा जाएगा. वहीं कार्तिक आर्यन को ‘चंदू चैंपियन’ और मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार ममूटी को ‘ब्रमायुगम’ के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड से नवाजा जाएगा. आप 20 मेन केटेगरीज और उनके विनर्स की पूरी लिस्ट नीचे देख सकते हैं.

National Film Award Winner

विजेताओं को न सिर्फ पुरस्कार, बल्कि प्राइज मनी भी दी जाती है. फीचर, नॉन-फीचर और सिनेमा में लेखन, तीनों ही सेक्शन में प्राइज मनी अलग-अलग है. अवॉर्ड के साथ 1-3 लाख रुपये तक की प्राइज मनी मिलती है. वहीं इस साल दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के विजेता को 10 लाख रुपये मिलेंगे.

National Film Awards Prize Money

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की अहम यात्रा

  • 1913: दादासाहेब फाल्के ने ‘राजा हरिश्चंद्र’ बनाई. ये भारतीय सिनेमा के इतिहास की एक बड़ी शुरुआत थी.
  • 1954: फिल्मों के लिए ‘स्टेट अवॉर्ड्स’ की शुरुआत हुई. पहली बार ये पुरस्कार 1953 में बनी फिल्मों को दिए गए.
  • 1967-68: कलाकारों और तकनीशियनों के लिए अलग-अलग पुरस्कार शुरू हुए. उत्तम कुमार और नरगिस को पहली बार अभिनय के लिए सम्मान मिला.
  • 1969: दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड की शुरुआत हुई. इसकी पहली विजेता मशहूर अभिनेत्री देविका रानी बनीं.
  • 1973: डायरेक्टोरेट ऑफ फिल्म फेस्टिवल्स ने नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की जिम्मेदारी संभाली.
  • 2022: डायरेक्टोरेट ऑफ फिल्म फेस्टिवल्स का विलय NFDC (नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन) में किया गया. अब NFDC इन पुरस्कारों का संचालन करता है.
  • 2026: 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा जुलाई में हुई. पुरस्कार समारोह गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में आयोजित किया जाएगा.
इसराफिल

इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें.

फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की.

TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी.”

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *