बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही
Bollywood Actress Nora Fatehi: मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ रुपये का मुकदमा दायर किया गया है. ये केस उनके ऊपर एक विमानन कंपनी ने किया है. कंपनी का आरोप है कि एक्ट्रेस द्वारा की गई टिप्पणियों से उनकी कंपनी को नुकसान हुआ है. कंपनी का कहना है कि नोरा ने उनके चार्टर्ड विमान को ‘खिलोना विमान’ कहा था. कंपनी ने उनके इस कमेंट को अपमानजनक और गैर-जिम्मेदाराना बताया है और कोर्ट का दरवाजा खटखटाया.
ये मामला पिछले साल दिसंबर का है. नोरा ने मुंबई से जयपुर के लिए एक चार्टर्ड प्लेन बुक किया था. उनपर आरोप है कि उन्होंने प्लेन में वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें उन्होंने प्लेन को ‘लेगो एयरप्लेन’ और ‘खिलौना’ कहा था. उन्होंने उस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था. कंपनी ने आरोप लगाया है कि नोरा द्वारा शेयर किए गए वीडियो के बाद उनकी कंपनी की प्रतिष्ठा और बिजनेस को नुकसान पहुंचा है. कंपनी का दावा है कि नोरा के बयान का ये असर हुआ कि फ्लाइट्स की बुकिंग भी कैंसिल हुईं.
कब होगी सुनवाई?
कंपनी ने इसी साल अप्रैल में नोरा फतेही के खिलाफ कोर्ट का रुख किया था. PTI की खबर के अनुसार अब कंपनी ने 3 करोड़ रुपये की हर्जाने की मांग की है. कंपनी ने ये भी कहा कि एक्ट्रेस द्वारा बिना किसी तकनीकी जानकारी के बयान दिया गया था. अब देखना होगा कि आगे इस मामले में क्या कुछ होता है. 25 सितंबर को इस मामले में गांधीनगर कोर्ट में सुनवाई होगी.
नोरा फतेही वर्कफ्रंट
नोरा फतेही के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इसी साल अप्रैल के महीने में रिलीज हुई कन्नड़ भाषा की फिल्म ‘केडी: द डेविल’ में दिखी हैं. KVN प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म में ध्रुव सरजा, शिल्पा शेट्टी, संजय दत्त और किच्चा सुदीप जैसे स्टार्स भी नजर आए थे .
ये भी पढ़ें-
AI और डिजिटल दौर में हनुमान अंश का चमत्कार, फिल्म की कामयाबी के पीछे की साइंस क्या?
सलमान खान के बिग बॉस 20 में कितना दम? जानिए 5 ताकत और पांच कमजोरियां
नोरा फतेही आगे अपारशक्ति खुराना, वरुण शर्मा, अभिषेक बनर्जी, रकुल प्रीत सिंह जैसे सितारों के साथ ‘साइड हीरोज’ नाम की फिल्म में नजर आने वाली हैं. ये फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिलहाल रिलीज पर मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है. हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म साल 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है.



