जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, पाकिस्तानी लश्कर कमांडर मूसा ढेर, ऑपरेशन जारी – jammu kashmir budgam encounter lashkar commander moosa killed ntc dhrj

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, पाकिस्तानी लश्कर कमांडर मूसा ढेर, ऑपरेशन जारी – jammu kashmir budgam encounter lashkar commander moosa killed ntc dhrj

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है. मारे गए आतंकी की पहचान पाकिस्तानी लश्कर कमांडर मूसा के तौर पर हुई है. सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया. मुठभेड़ में एक आतंकी के मारे जाने के बाद भी ऑपरेशन जारी है.

यह मुठभेड़ मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के यूसमर्ग इलाके में हुई. सुरक्षाबलों को कोराग इलाके में आतंकियों की गतिविधि की जानकारी मिली थी. 

खुफिया जानकारी के आधार पर शुरू हुआ था ऑपरेशन

सुरक्षाबलों को यूसमर्ग के कोराग इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी. इसके बाद भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया. इस दौरान जवानों को कुछ संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं. जब उन्होंने आतंकियों को चुनौती दी, तो दूसरी तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई. जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया. वहीं, गुरवेतकलां गांव में भी आतंकियों की मौजूदगी की पुष्टि होने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान जारी रखा.

इलाके में अभी भी जारी है तलाशी

मुठभेड़ में मारा गया आतंकी पाकिस्तानी लश्कर कमांडर मूसा था. वहीं, सूत्रों का यह भी कहना है कि इस इलाके में एक और शीर्ष गैर-स्थानीय लश्कर कमांडर के छिपे होने की आशंका है. मुठभेड़ के बाद से ही सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को चारों तरफ से घेर रखा है. आसपास के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है ताकि यह पक्का किया जा सके कि वहां कोई और आतंकी छिपा न हो. फिलहाल ऑपरेशन पूरी तरह जारी है.

—- समाप्त —-

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *