
जूनियर एनटीआर
जान्हवी कपूर और जूनियर एनटीआर फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’में नजर आए थे. इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. वहीं, फिल्म का ‘चुट्टामल्ले’ भी काफी पॉपुलर हुआ था. लेकिन अब ने ‘चुट्टामल्ले’ का एक मॉर्फ्ड और AI से बनाया गया डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. गाने के साथ छेड़छाड़ की गई है और गलत तरीके से पेश किया गया. AI वीडियो पर अब जूनियर एनटीआर ने आवाज उठाई है.
शनिवार को जूनियर एनटीआर ने गाने के साथ छेड़छाड़ कर बनाए गए इस वीडियो के ऑनलाइन प्रसार पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और इसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की बात कही. इतना ही नहीं एक्टर ने ऐसा करने वालों कोघिनौना और बीमार मानसिकता वाला बताया है.
ये भी पढ़ें: मजेदार, लाजवाबदृश्यम 3′ के फैन हुए करण जौहर, अजय-जय की तारीफ में लिखी ये बात
जूनियर एनटीआर ने जारी किया बयान
जूनियर एनटीआर ने X पर बयान जारी करते हुए लिखा, “घिनौना, बीमार मानसिकता और बेशर्मी की हद है. जिस देश में महिलाओं को मां और देवी के रूप में पूजा जाता है, जहां ‘मातृदेवो भव’ सिर्फ एक वाक्य नहीं बल्कि हमारी संस्कृति का हिस्सा है, वहां कुछ लोग इतने नीचे गिर गए हैं कि AI का इस्तेमाल करके एक महिला का बेहद अपमानजनक तरीके से अनादर कर रहे हैं. इस तरह की घटिया चीज बनाने के लिए AI का इस्तेमाल करना शब्दों से परे शर्मनाक है.” उन्होंने आगे कहा, “इस मॉर्फ्ड ‘चुट्टामल्ले’ वीडियो के पीछे जो लोग हैं, मैं आपमें से किसी को नहीं छोड़ूंगा. इसे बनाने वालों और इसे फैलाने वालों के खिलाफ मैं हर संभव कानूनी कार्रवाई करूंगा.”
Disgusting, Sick and Shameless.
In a land that worships women as mothers and goddesses, where “Matrudevo Bhava” is not just a phrase but a part of our culture, some people have fallen so low that they are using AI to disrespect a woman in the most degrading way possible. Using
— Jr NTR (@tarak9999) October 3, 2026
भारत सरकार से की ये मांग
जूनियर एनटीआर ने लोगों से अपील की कि वे इस तरह के कंटेंट को न देखें, न शेयर करें और न ही इसे किसी तरह का एंगेजमेंट दें. उन्होंने कहा कि आज यह किसी और के साथ हुआ है, लेकिन कल यही किसी की मां, बहन, पत्नी या बेटी के साथ भी हो सकता है. एक्टर ने इसे गंभीर मुद्दा बताते हुए सभी राज्य सरकारों और भारत सरकार से AI के गलत इस्तेमाल के खिलाफ सख्त नियम बनाने और कड़ी कार्रवाई करने की अपील भी की.
‘देवरा: पार्ट 1’ से जान्हवी ने किया था साउथ डेब्यू
‘देवरा: पार्ट 1’ जान्हवी कपूर और सैफ अली खान दोनों की साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू फिल्म थी. फिल्म में काम करने के अनुभव के बारे में जान्हवी ने PTI से बात करते हुए कहा था कि तेलुगु फिल्म में काम करने से उन्हें अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी के और करीब महसूस होता है. फिल्म 27 सितंबर 2024 में रिलीज हुई थी.



