
अजय ने स्मित मछार को बताया हीरो
Ajay Devgn Reaction on Smit Machchhar: फ्लाईदुबई विमान के कैप्टन स्मित मछार इस वक्त चर्चा में हैं. उन्होंने जो साहस का काम किया है, उससे पूरे देश को उन पर गर्व है. गौरतलब है कि, 30 सितंबर को फ्लाईदुबई के विमान FZ1073 में ओमानी को-पायलट हमाम-अल-हम्मामी ने उनपर कुल्हाड़ी से हमला किया था. विमान के अंदर सवार करीब 180 यात्रियों की जान खतरे में थी. लेकिन स्मित ने अपनी जान की परवाह किए बिना उन सभी लोगों की जान बचाई.
मछार ने अपना साहस दिखाया और कॉकपिट का दरवाजा खोला. साथ ही घायल होने के बाद भी फ्लाइट को सुरक्षित लैंड किया. अब उनकी हर तरफ तारीफ हो रही है. आम लोगों से लेकर सेलेब्स भी कैप्टन की जमकर सराहना कर रहे हैं. इसमें अजय देवगन भी शामिल हैं. एक्टर ने कैप्टन स्मित मछार को हीरो बता दिया है.
ये भी पढ़ें: अजय देवगन ने मोहनलाल को दी मात! दृश्यम 3 का हिंदी वर्जन देख क्या बोले मलयालम फैंस
अजय ने स्मित मछार को बताया हीरो
अजय देवगन ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट किया था. उन्होंने नोट में लिखा- ‘कुछ लोग हीरो होते हैं और कुछ ऐसे होते हैं जो हमें दिखाते हैं कि सच्ची हिम्मत कैसी होती है. कैप्टन स्मित मच्छर, आप हर मायने में एक हीरो हैं. आपके जल्द ठीक होने और मजबूती की कामना करता हूं.’
There are heroes, and then there are those who show us what true courage looks like. Captain Smit Machchhar, you are a hero in every sense of the word. Wishing you strength and a speedy recovery. 🙏
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) October 3, 2026
फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या हुआ था?
कैप्टन स्मित मच्छर 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 को कमांड कर रहे थे. इसी दौरान कॉकपिट के अंदर उनके को-पायलट ने उन पर हमला कर दिया. रॉयटर्स के मुताबिक, को-पायलट ने कैप्टन पर चाकू से हमला किया और विमान को क्रैश करने की कोशिश भी की. इस दौरान विमान अचानक तेजी से नीचे की ओर जाने लगा, लेकिन हालात को जल्द ही काबू में कर लिया गया.इस हमले के पीछे की वजह की जांच अभी जारी है.
दुबई में चल रहा कैप्टन का इलाज
हमले के बाद कैप्टन मच्छर को आगे के इलाज के लिए अबू धाबी ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वीडियो बातचीत के दौरान इस पूरे घटनाक्रम के बारे में बात भी की. पीएम मोदी ने संकट के समय उनकी बहादुरी, सूझबूझ और उनकी कार्रवाई की तारीफ की.



