बिग बॉस 20 में वाइल्ड कार्ड एंट्री करेंगे उदिती के बॉयफ्रेंड करण वाही? दे दिया जवाब

बिग बॉस 20 में वाइल्ड कार्ड एंट्री करेंगे उदिती के बॉयफ्रेंड करण वाही? दे दिया जवाब

उदिती सिंह और करण वाही

Karan Wahi On Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 को शुरू हुए तीन हफ्ते हो गए हैं. पर सलमान खान के इस रिएलिटी शो में अब तक किसी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री नहीं हुई. शो में 16 कंटेस्टेंट की एंट्री कराई गई थी, जिनमें से एक के एविक्शन के बाद अब 15 कंटेस्टेंट घर में हैं. पिछले कुछ दिनों से करण वाही के शो में एंट्री के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अब करण ने भी बिग बॉस 20 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री करने के कयासों को सिरे से खारिज कर दिया है.

करण वाही बिग बॉस 20 का हिस्सा बनेंगे, इसकी अफवाहें तब से उड़नी शुरू हुईं जब उन्होंने अपने फेवरेट ऊनो कार्ड के बारे में इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई. इस पोस्ट को और ज्यादा मजबूती इसलिए भी मिली क्योंकि करण की एक्स गर्लफ्रेंड उदिती सिंह इस सीजन में पहले से बिग बॉस का हिस्सा है. बिग बॉस में पहले भी एक्स कपल की एंट्री हुई है. ऐसे में लोगों ने मान लिया था कि जल्दी ही करण घर में एंट्री करेंगे. हालांकि सच अब उन्होंने बता दिया है.

करण ने दी सफाई

करण ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी अ क्वेश्चन’ सेशन किया था. इस दौरान एक फैन ने उनसे पूछा, “आप बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर जाने वाले हैं.” इस सवाल के जवाब में करण ने कहा, “मैं ऊनो के बारे में बात कर रहा था. और ऊनो में मेरे फेवरेट कार्ड के बारे में बात कर रहा था. एक तो तुम लोगों को भी तो चिल नहीं है ना लाइफ में, हर चीज़ का तुमको कुछ और ही मतलब बनाना होता है.”

आगे उन्होंने कहा, “यार मैं बिग बॉस में नहीं आ रहा हूं. मेरा हो गया. इस विचार को ही खत्म करते हैं. मैं बिग बॉस में नहीं आ रहा हूं, कम से कम इस साल तो नहीं ही आ रहा हूं.” करण ने भले ही इस साल न आने की बात कही हो, लेकिन उन्होंने ये जरूर साफ कर दिया कि आने वाले साल में वो बिग बॉस का हिस्सा बन सकते हैं.

उदिती ने करण पर क्या कहा?

उदिती सिंह ने घर में काजी तौकीर और माही विज से बात करते हुए अपने एक्स बॉयफ्रेंड करण वाही की एंट्री के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा, “वो साथ भी आ जाता तो वो मेरे लिए अन्य दूसरे कंटेस्टेंट की तरह ही होता.” उन्होंने कहा था कि घर में ऐसे कई कंटेस्टेंट है, जिनसे मैं बात नहीं करती हूं. उदिती ने करण से ब्रेकअप पर बात करते हुए कहा था कि वो दौर उनके लिए काफी इमोशनल था. हालांकि उन्होंने कहा वो अब आगे बढ़ चुकी हैं.

मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे.

एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया.

आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *