विराट कोहली का नहीं कोई सानी…धमाका देख हैरान पाकिस्तानी, वर्ल्ड कप से पहले दिखा विस्फोटक अवतार – Kamran Akmal lauds Virat Kohli after Thiruvananthapuram heroics vs West Indies Aksp

विराट कोहली का नहीं कोई सानी…धमाका देख हैरान पाकिस्तानी, वर्ल्ड कप से पहले दिखा विस्फोटक अवतार – Kamran Akmal lauds Virat Kohli after Thiruvananthapuram heroics vs West Indies Aksp

तिरुवनंतपुरम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में विराट कोहली ने अपने बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन किया. कोहली ने मैदान के चारों तरफ चौके-छक्के की झड़ी लगाने में सफलता हासिल की.

विराट कोहली की इस दमदार पारी की गूंज सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान तक सुनाई दे रही है. वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 139 रनों की तूफानी पारी खेलने वाले कोहली की हर तरफ चर्चा हो रही है. 

अब पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज कामरान अकमल ने भी किंग कोहली की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कोहली की फिटनेस और खेल बदलने की कला को महानता करार दिया है. इससे पहले भी कई मौकों पर अकमल कोहली की प्रशंसा करते रहे हैं. 

कामरान अकमल ने जमकर की कोहली की तारीफ
 
कामरान अकमल ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह समय के साथ खुद को लगातार बदलते और सुधारते रहे हैं. अकमल ने कहा कि क्रिकेट के बदलते इस दौरे में कोहली खुद को हर परिस्थिति में ढाल लेते हैं. 

वह किसी एक जोन में नहीं फंसे रहते. वह आज भी वैसे नहीं खेलते जैसे उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में खेला था. अकमल ने आगे कहा कि कोहली ने हर साल अपने खेल को और ज्यादा तराशा है. उनकी फिटनेस, खेल की समझ और मैच जिताने की काबिलियत आज के युवा खिलाड़ियों के लिए भी एक मिसाल है. 

कोहली का दमदार प्रदर्शन

27 सितंबर को खेले गए इस मुकाबले में कोहली ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए. कोहली ने नाबाद 139 रन (88 गेंद, 10 चौके और 9 छक्के) ठोकते हुए अपने वनडे करियर का 55वां शतक जड़ा. इस पारी के दौरान उन्होंने सबसे तेज 15,000 वनडे रन पूरे करने का बड़ा मुकाम भी हासिल किया.

—- समाप्त —-

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *