शादियों में डांस कर के 2-4 लाख कमा रहा… ब्रेन स्ट्रोक के बाद आशिकी फेम राहुल रॉय ने शेयर किया अपना स्ट्रगल

शादियों में डांस कर के 2-4 लाख कमा रहा… ब्रेन स्ट्रोक के बाद आशिकी फेम राहुल रॉय ने शेयर किया अपना स्ट्रगल

शादियों में डांस कर के 2-4 लाख कमा रहा... ब्रेन स्ट्रोक के बाद आशिकी फेम राहुल रॉय ने शेयर किया अपना स्ट्रगल

आशिकी फिल्म के एक्टर राहुल रॉय

Rahul Roy Struggle: कुछ एक्टर्स फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे रहे हैं जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से सनसनी मचा दी है. लेकिन बाद में उन स्टार्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है. जब आशिकी फिल्म से राहुल रॉय ने अपने करियर की शुरुआत की थी उस दौरान वे हर तरफ छा गए थे. उनका लुक वायरल था और उनके सीन्स काफी पसंद किए जाते थे. आशिकी के गाने भी सुपरहिट रहे थे और उनकी केमिस्ट्री देख लोग उनके मुरीद हो गए थे. लेकिन कहते हैं ना कि वक्त भी कभी-कभी ऐसी करवट लेता है कि इंसान का सारा जीवन ही कायापलट हो जाता है.

ऐसा ही राहुल रॉय के साथ भी देखने को मिला है. राहुल ने साल 2020 में ब्रेन स्ट्रोक का सामना किया था. इसके बाद से ही एक्टर का करियर भी पूरी तरह से पटरी से उतर गया था और बाद में उन्हें खुद की पहचान को जिंदा रखने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था. अब एक्टर ने बताया है कि वे मौजूदा समय में भी संघर्ष कर रहे हैं और शादियों में डांस कर के अपना गुजारा कर रहे हैं.

प्रोफेशनल लाइफ को बनाने में लगे राहुल रॉय

राहुल रॉय ने हालिया इंटरव्यू में बताया है कि वो और उनके भाई कई सालों से एक लीगल केस लड़ रहे हैं. मामला 30 लाख रुपये का है और दोनों इसे सैटल करने की ओर अग्रसर हैं. एक्टर ने कहा कि वे 60 साल के हो चुके हैं और अपना खुद का साम्राज्य खड़ा करना चाहते हैं. मेरे लिए ये बीते 5 साल किसी ब्रेक की तरह रहे हैं क्योंकि मैं खुद को शारीरक रूप से और बेहतर कर रहा था. इस दौरान मेरे पास कोई काम नहीं था. अगर ऐसा कुछ होता तो मैंने अपने जीवन में और भी बहुत कुछ किया होता. लेकिन अब मुझे काम मिल रहा है और मैं इस दौरान और भी ज्यादा काम करना चाहता हूं.

मैं सेट पर वापस आकर बहुत खुश था और कैमरा भी फेस करना चाहता था. मैं उन लोगों का बहुत शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मुझपर विश्वास रखा. अपने जीवन की 37 साल की इस जर्नी में मुझे लगता है कि मैंने कुछ अच्छा काम किया है. साथ ही अब मैं ऐसे ही कुछ और काम भी करना चाह रहा हूं.

ये भी पढ़ें- Mirzapur The Movie Records: 3 दिन, 5 बड़े रिकॉर्ड, पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की मिर्जापुर द मूवी का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल

संघर्ष पर राहुल रॉय ने क्या कहा?

‘मेरे पास बहुत खर्चे हैं और मुझे पैसों की जरूरत है. साल 2020 में ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद मेरे लिए काम पाना बहुत मुश्किल था. तब से अब तक 5 साल हो चुके हैं और मैं इस दौरान निरंतरता बनाए रखने के लिए मुझसे जो भी हो सकता था मैं वैसा करने का प्रयास कर रहा हूं. किभी-कभी मैं शादियों में डांस कर के 2 लाख से 4 लाख रुपये तक कमा लेता हूं. जो लोग मुझे ट्रोल करते हैं उन्हें ये नहीं पता कि ये कितना हार्ड वर्क है. मुझे खुद ही अपनी रोजी-रोटी का सोचना होता है. ‘ हालांकि एक्टर ने ये भी कहा कि मुश्किल वक्त में सलमान खान, करिश्मा कपूर और फराह खान और पूजा भट्ट ने उनका भरपूर सपोर्ट किया.

पुनीत उपाध्याय

पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है.

CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *