
नागार्जुन ने की शोभिता की तारीफ
पा रंजीत के निर्देशन में बनी फिल्म वेट्टुवम का पहला ग्लिम्प्स शुक्रवार को रिलीज किया गया है. वर्ल्ड ऑफ वेट्टुवम नाम से जारी करीब चार मिनट के इस ग्लिम्प्स में फिल्म की एक झलक देखने को मिली. फिल्म में वीआर दिनेश, आर्या और शोभिता धुलिपाला मुख्य भूमिकाओं में हैं. वीडियो में शानदार प्रोडक्शन डिजाइन से लेकर पारंपरिक मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग तक, शूटिंग के कई बिहाइंड द सीन पल दिखाए गए हैं. साथ ही कलाकारों के किरदारों की भी झलक देखने को मिली.
फिल्म में शोभिता राधी का किरदार निभा रही हैं. ग्लिम्प्स में उन्हें बाकी कलाकारों के साथ ग्रुप सेशन में हिस्सा लेते हुए देखा गया. वह एक्शन सीन की तैयारी करती, मार्शल आर्ट के सही पोजिशन सीखती और सेट पर दमदार अंदाज में नजर आईं. शोभिता की मेहनत देखकर उनके ससुर और एक्टर नागार्जुन भी काफी प्रभावित हुए. उन्होंने X पर पोस्ट शेयर करते हुए शोभिता की तारीफ की.
ये भी पढ़ें: Dragon के शूट पर कब लौटेंगे जूनियर NTR? प्रशांत नील की ऐसी है प्लानिंग
पत्नी शोभिता के लिए क्या बोले ससुर नागार्जुन
नागार्जुन ने अपनी बहू की जमकर तारीफ की है और उन्हें शानदार बताया है. एक्टर ने एक्स पर लिखा, वाह, मुझे फिल्म की दुनिया को जिस तरह बनाया गया है, वो बहुत पसंद आया. ऐसा लग रहा है कि तुमने बहुत मेहनत की है शोभिता…बहुत शानदार लग रहा है. इस फिल्म का इंतजार है.
Wow I love the world building!! looks like you put in a lot of work Sobhita Looks too good😊💐
Waiting for this one!!https://t.co/N9W8IH7BxM
A film by @beemji @officialneelam @LearnNteachprod @Saidevanand3 @mr_saivenkat @arya_offl @vr_dineshravi #SobhitaDhulipala
— Nagarjuna Akkineni (@iamnagarjuna) September 18, 2026
क्या है वेट्टुवम की कहानी?
वेट्टुवम एक साइंस-फिक्शन एक्शन ड्रामा है, जिसकी कहानी तीन अलग-अलग समय काल में आगे बढ़ती है. फिल्म में सत्ता और अधिकार की लड़ाई को कहानी का अहम हिस्सा बनाया गया है. ग्लिम्प्स में इंद्रा विजा नाम की एक कला और प्रतियोगिता की झलक दिखाई गई है, जिसमें नेतृत्व की कुर्सी दांव पर लगी है. इसी प्रतियोगिता के जरिए यह तय होगा कि अगला लीडर कौन बनेगा. फिल्म में अलैयारासन, माइम गोपी, गुरु सोमसुंदरम, शबीर कल्लारक्कल, जॉन विजय, साई धीना, आनंद सामी, हरीश उत्तमन और लिजी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.
साल 2024 में हुई थी शोभिता और नागा चैतन्य की शादी
बता दें कि दिसंबर 2024 में नागार्जुन के बेटे और एक्टर नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला से हैदराबाद में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी. इससे पहले नागार्जुन ने यह भी बताया था कि किस तरह उन्होंने अनजाने में दोनों की नजदीकियां बढ़ाने में मदद की थी. शादी में परिवार और करीबी दोस्तों के अलावा राम चरण, चिरंजीवी, एसएस राजामौली और नानी जैसी कई हस्तियां शामिल हुई थीं. शादी के बाद नागार्जुन ने सोशल मीडिया पर न्यूलीवेड कपल की तस्वीरें शेयर करते हुए शोभिता का परिवार में स्वागत किया था और कहा था कि शोभिता के परिवार में आने से उनकी जिंदगी में काफी खुशियां आई हैं.



