804 ग्राम स्मैक के साथ पकड़े गए थे दो तस्कर, अब 2 करोड़ की संपत्तियों पर पुलिस का एक्शन – saharanpur smack smugglers 13 properties seized rs 2 crore 5 lakh lclcn

804 ग्राम स्मैक के साथ पकड़े गए थे दो तस्कर, अब 2 करोड़ की संपत्तियों पर पुलिस का एक्शन – saharanpur smack smugglers 13 properties seized rs 2 crore 5 lakh lclcn

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. पुलिस ने स्मैक तस्करी के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों की 2 करोड़ 5 लाख रुपये की 13 चल-अचल संपत्तियां जब्त की हैं. पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी बड़े पैमाने पर स्मैक के अवैध कारोबार में शामिल थे. अब कार्रवाई को उनके आर्थिक नेटवर्क तक पहुंचाने का दावा किया गया है.

दरअसल, 16 अगस्त को थाना बेहट पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इनके कब्जे से 804 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान अमित और ताले पुत्र सलीम के रूप में हुई थी. एसएसपी अभिनंदन के बयान में आरोपियों के नाम अमित और पानित बताए गए हैं, जबकि ताले को थाना मिर्जापुर क्षेत्र का निवासी बताया गया है. 

यह भी पढ़ें: ‘बेटा हुआ है…’, सहारनपुर अस्पताल से नवजात चुराकर गुब्बारों से सजाया घर, फिर 250+ कैमरों ने खोल दिया राज

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी बड़ी मात्रा में स्मैक की अवैध तस्करी कर रहे थे. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों से जुड़ी संपत्तियों की जानकारी जुटानी शुरू की. जांच के दौरान कुल 13 चल-अचल संपत्तियों को चिह्नित किया गया. इनकी बाजार कीमत करीब 2 करोड़ 5 लाख रुपये आंकी गई है. संपत्तियों को जब्त कराने के लिए पुलिस ने संबंधित न्यायालय में कार्रवाई शुरू की.

न्यायालय के आदेश पर 13 संपत्तियां जब्त

पुलिस के मुताबिक, संपत्तियों से संबंधित मामले में न्यायालय की ओर से दस्तावेज और स्पष्टीकरण मांगा गया था. आरोपियों की तरफ से दिए गए जवाब को संतोषजनक नहीं माना गया. इसके बाद न्यायालय के आदेश के क्रम में NDPS एक्ट की धारा 68F के तहत सभी 13 संपत्तियों को जब्त कर लिया गया.

एसएसपी अभिनंदन ने बताया कि सहारनपुर पुलिस की कार्रवाई अब केवल नशा तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है. पुलिस उनके आर्थिक नेटवर्क को भी निशाना बना रही है. उनका कहना है कि नशे के कारोबार से अर्जित या उससे जुड़ी अवैध संपत्तियों को चिह्नित कर कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त कराने की कार्रवाई की जा रही है.

एसएसपी के मुताबिक, स्मगलर्स एंड फॉरेन एक्सचेंज मैनिपुलेटर्स एंड फॉरफीचर ऑफ प्रॉपर्टीज एक्ट और NDPS एक्ट के तहत न्यायालय में वाद दायर किया गया था. संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे जाने के बाद संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर न्यायालय के आदेश से यह कार्रवाई हुई. पुलिस इसे जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई बता रही है.

‘फाइनेंशियल नेटवर्क तोड़ने पर फोकस’

एसएसपी अभिनंदन ने कहा कि जनपद में मादक पदार्थों और अवैध कारोबार के खिलाफ ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी अभियान के तहत 16 अगस्त को बेहट पुलिस ने दो आरोपियों को 804 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था. इसके बाद उनकी संपत्तियों की जांच कर उन्हें चिह्नित किया गया.

उन्होंने कहा कि पुलिस अब नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के वित्तीय नेटवर्क को तोड़ने पर भी काम कर रही है. इसके तहत अन्य आरोपियों की संपत्तियों की भी पहचान की जा रही है. आगे भी NDPS एक्ट और धारा 68F के तहत कार्रवाई कर संदिग्ध अवैध संपत्तियों को जब्त कराने की प्रक्रिया जारी रहेगी.

एसएसपी ने दावा किया कि नशे के कारोबार से जुड़े आरोपियों के नेटवर्क और उनके लिंक को भी ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि तस्करों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और चिन्हित संपत्तियों पर कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी.

सहारनपुर पुलिस के मुताबिक, 13 संपत्तियों की जब्ती इसी कार्रवाई की पहली बड़ी कड़ी है. अब अन्य आरोपियों की संपत्तियों और उनके आर्थिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है.

—- समाप्त —-

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *