Taimur Reaction On Daayra: ‘दायरा’ का टीजर देख हिल गए 10 साल के तैमूर, करीना कपूर बोलीं- उसे पता होना चाहिए समाज में क्या हो रहा है

Taimur Reaction On Daayra: ‘दायरा’ का टीजर देख हिल गए 10 साल के तैमूर, करीना कपूर बोलीं- उसे पता होना चाहिए समाज में क्या हो रहा है

Taimur Reaction On Daayra: ‘दायरा’ का टीजर देख हिल गए 10 साल के तैमूर, करीना कपूर बोलीं- उसे पता होना चाहिए समाज में क्या हो रहा है

करीना कपूर खान और तैमूर अली खान

Taimur Ali Khan Reaction On Daayra: करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमार की फिल्म ‘दायरा’ 18 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने वाली है. मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी इस फिल्म के टीज़र और ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म महिला के साथ यौन अपराध और फिर अपराधी को कैसी सजा हो, इस मुद्दे पर बनाई गई. फिल्म का टीजर और ट्रेलर काफी इंटेंस सोचने पर मजबूर कर देने वाला था. अब करीना ने बताया कि उनके बेटे तैमूर अली खान ने जब ‘दायरा’ का टीजर देखा था तो वो हिल गए थे.

ब्रुट इंडिया से बात करते हुए करीना कपूर ने ‘दायरा’ के टीजर पर 10 साल के बेटे तैमूर का रिएक्शन कैसा था? इस बारे में बताया. उन्होंने कहा, “मेरे लगभग 10 साल के बेटे ने भी इसका प्रोमो देखा है. नॉर्मली मैं नहीं चाहती की वो इसे देखे, लेकिन एक पैरेंट और एक एक्टर होने के नाते ये ठीक है. और मैं चाहती हूं कि वो भी ये जाने. वो साफ तौर पर परेशान हो गया था. पर उसने कहा कि वो थिएटर जाना चाहता है और पूरी फिल्म देखना चाहता है. उसने मुझसे पछा, ‘क्या मैं आ सकता हूं.’”

ये भी पढ़ें: “हमारा काम करने का तरीका अलग” सैफ अली खान से काम को लेकर क्यों भिड़ती हैं करीना कपूर?

करीना ने 10 साल के तैमूर को क्यों दिखाया प्रोमो?

करीना कपूर आगे बताती हैं, “ये फिल्म किस तरह की है, उसके बारे में मैंने उससे बात की, और उसे ये बात समझ में भी आई. आज 10 साल के लड़के के लिए भी ये जरूरी है कि वो इस बात को जाने कि हमारे समाज में रोज़ाना क्या हो रहा है. वो जाने की क्या सही है और क्या गलत है…जिम्मेदारी क्या होती है, न का मतलब क्या होता है, दायरा क्या होता है…जब एक लड़की कोई दायरा तय करती है तो उसका मतलब क्या होता है.”

क्या है ‘दायरा’ की कहानी?

दायरा के मेकर्स का दावा है कि उनकी फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. फिल्म कहानी एक लड़की के रेप और फिर आरोपी के एनकाउंट को दिखाती है. बाद में कोर्ट के ऑर्डर पर एनकाउंटर की जांच होती है. पृथ्वीराज सुकुमारन वो पुलिसवाले हैं, जिनपर फेक एनकाउंटर का आरोप लगा है, जबकि करीना कपूर खान एनकाउंटर सही था या नहीं, इसकी जांच करने वाली पुलिस अधिकारी के रोल में हैं. फिल्म इस कश्मकश को दिखाएगी कि महिलाओं के साथ होने वाले अपराध में इंसाफ कोर्ट से मिलना चाहिए या एनकाउंटर से.

मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे.

एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया.

आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *