International Emmy Awards: वीर दास ने फिर रचा इतिहास, तीसरी बार रेस में, सोनी लिव की ये सीरीज ने भी नॉमिनेट

International Emmy Awards: वीर दास ने फिर रचा इतिहास, तीसरी बार रेस में, सोनी लिव की ये सीरीज ने भी नॉमिनेट

International Emmy Awards: वीर दास ने फिर रचा इतिहास, तीसरी बार रेस में, सोनी लिव की ये सीरीज ने भी नॉमिनेट

इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2026 नॉमिनेशंस

International Emmy Awards 2026 Nominations: वैश्विक मंच पर भारतीय कंटेंट और क्रिएटिविटी का डंका एक बार फिर जोरों-शोरों से बजा है. टेलीविजन और डिजिटल कंटेंट के सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मान ‘इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2026’ के आधिकारिक नॉमिनेशंस की सूची जारी कर दी गई है. इस साल की सूची में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए दो बड़े प्रोजेक्ट्स ने अपनी जगह बनाई है. एक तरफ स्टैंडअप कॉमेडियन वीर दास का खास शो है, तो दूसरी तरफ सोनी लिव की दमदार स्पोर्ट्स-ड्रामा सीरीज ‘रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब’ है.

भारतीय स्टैंड-अप कॉमेडी को दुनिया के नक्शे पर स्थापित करने वाले वीर दास ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है. बेस्ट कॉमेडी कैटेगरी में उनके नेटफ्लिक्स स्टैंड-अप स्पेशल ‘वीर दास: फूल वॉल्यूम’ को आधिकारिक तौर पर नॉमिनेट किया गया है. इस नॉमिनेशन के साथ ही वीर दास भारत के पहले ऐसे परफॉर्मर बन गए हैं, जिन्हें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में तीसरी बार जगह मिली है. इससे पहले वे ‘वीर दास: फॉर इंडिया’ के लिए नामांकित हुए थे और अपने मशहूर स्पेशल ‘लैंडिंग’ के लिए इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड का खिताब अपने नाम कर चुके हैं. इस बार उनका मुकाबला अर्जेंटीना की ‘डिवीजन पलेर्मो’, ब्रिटेन की ‘मैन वर्सेस बेबी’ और स्पेन की ‘ओल्ड डॉग न्यू ट्रिक्स’ जैसी अंतरराष्ट्रीय सीरीज से होगा.

बेस्ट ड्रामा सीरीज में चमकी ‘रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब’

भारत के लिए दूसरी सबसे बड़ी और गर्व करने वाली खबर बेस्ट ड्रामा सीरीज कैटेगरी से आई है. सोनी लिव पर आई चर्चित सीरीज ‘रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब’ ने इस प्रतिष्ठित कैटेगरी में जगह बनाकर सबको चौंका दिया है. जया एंटरटेनमेंट और ओशुन एंटरटेनमेंट के सहयोग से बनी यह सीरीज कश्मीर घाटी में फुटबॉल के जरिए उम्मीद, संघर्ष और इंसानी जज्बे की अनकही दास्तान को बयां करती है. ड्रामा कैटेगरी में ‘रियल कश्मीर’ का सीधा मुकाबला ब्रिटेन की ‘ए थाउजेंड ब्लोस’, फ्रांस की ‘कारेम’ और अर्जेंटीना की ‘मेनेम’ जैसी विश्वस्तरीय सीरीज से है.

ये भी पढ़ें-

फिर धमाल मचाने लौट रहे आर्यन खान, कब शुरू होगी द बैड्स ऑफ बॉलीवुड सीजन 2 की शूटिंग?

झूठ की बुनियाद पर चल रहा था गेम? कुशाल तंवर के दावों की खुली पोल, शादी और तलाक पर बड़ा खुलासा

दुनिया भर में भारतीय कहानियों की पहचान

26 से ज्यादा देशों के कड़े मुकाबले के बीच भारत के इन दो प्रोजेक्ट्स का नॉमिनेट होना यह साफ दिखाता है कि हमारी देसी कहानियां और स्टैंड-अप कल्चर अब सिर्फ घरेलू दर्शकों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर दर्शकों और जूरी का दिल जीत रही हैं. अब पूरे देश और भारतीय सिनेमा प्रेमियों की निगाहें अवॉर्ड्स नाइट पर टिकी हैं कि क्या इस बार भी भारत के खाते में प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय ट्रॉफी आएगी.

सोनाली नाईक

सोनाली नाईक

सोनाली करीब 15 सालों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रहार न्यूज पेपर से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस न्यूज पेपर में बतौर रिपोर्टर काम करते हुए सोनाली ने एंटरटेनमेंट बीट के साथ-साथ सीसीडी (कॉलेज कैंपस और ड्रीम्स) जैसे नए पेज पर काम किया.

उन्होंने वहां ‘फैशनेरिया’ नाम का कॉलम भी लिखा. इस दौरान एलएलबी की पढ़ाई भी पूरी की, लेकिन पत्रकारिता के जुनून की वजह से इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के इरादे से 2017 में टीवी9 से सीनियर कोरेस्पोंडेंट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू की. टीवी9 गुजराती चैनल में 3 साल तक एंटरटेनमेंट शो की जिम्मेदारी संभालने के बाद सोनाली 2020 में टीवी9 हिंदी डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में शामिल हुईं.

सोनाली ने टीवी9 के इस सफर में कई ब्रेकिंग, एक्सक्लूसिव न्यूज और ऑन ग्राउंड कवरेज पर काम किया है. हिंदी के साथ-साथ गुजराती, मराठी, इंग्लिश भाषा की जानकारी होने के कारण डिजिटल के साथ-साथ तीनों चैनल के लिए भी उनका योगदान रहा है. रियलिटी शोज और ग्लोबल कंटेंट देखना सोनाली को पसंद है.

नई भाषाएं सीखना पसंद है. संस्कृत भाषा के प्रति खास प्यार है. नुक्कड़ नाटक के लिए स्क्रिप्ट लिखना पसंद है. सोनाली के लिखे हुए स्ट्रीट प्लेज ‘पानी’, ‘मेड इन चाइना’ की रीडिंग ‘आल इंडिया रेडियो’ पर सोशल अवेयरनेस के तौर पर की जा चुकी है.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *