Aloo Stuffed Moong Dal Chilla Recipe: सुबह के नाश्ते में बनाएं आलू स्टफ्ड मूंग दाल चीला, इसका टेस्टी स्वाद सबको आएगा पसंद – how to make aloo stuffed moong dal chilla recipe crispy potato stuffed moong dal cheela healthy tasty breakfast tmovx

Aloo Stuffed Moong Dal Chilla Recipe: सुबह के नाश्ते में बनाएं आलू स्टफ्ड मूंग दाल चीला, इसका टेस्टी स्वाद सबको आएगा पसंद – how to make aloo stuffed moong dal chilla recipe crispy potato stuffed moong dal cheela healthy tasty breakfast tmovx

Aloo Stuffed Moong Dal Chilla Recipe: सुबह के नाश्ते में अगर आप कुछ टेस्टी, हेल्दी और पेट भरने वाला खाना चाहते हैं तो मूंग दाल और आलू से बना चीला एक बेहतरीन ऑप्शन है. आलू स्टफ्ड मूंग दाल चीला बाहर से हल्का कुरकुरा और अंदर से नरम रहता है. इसकी खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ती और यह बेहद आसानी से तैयार हो जाता है. इसे आप नाश्ते के अलावा हल्की भूख लगने पर भी बना सकते हैं और दही या हरी चटनी के साथ गरमागरम सर्व कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं आलू स्टफ्ड मूंग दाल चीला बनाने की आसान रेसिपी और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होगी.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)

1 कटोरी छिलके वाली मूंग दाल
2-3 उबले हुए आलू
3-4 हरी मिर्च
1 टुकड़ा अदरक
12-15 पालक के पत्ते
2 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
½ छोटी चम्मच जीरा
1 चुटकी हींग
तेल, जरूरत के अनुसार

आलू स्टफ्ड मूंग दाल चीला कैसे बनाएं?

  1. सबसे पहले मूंग दाल को अच्छी तरह धोकर 2-3 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. इसके बाद दाल का थोड़ा छिलका निकाल लें. अब दाल को अदरक और हरी मिर्च के साथ मिक्सर में डालकर पीस लें. ध्यान रखें कि दाल को पीसते समय बहुत ज्यादा पानी न डालें. बैटर न ज्यादा पतला हो और न बहुत गाढ़ा.
  2. अब उबले हुए आलू को छीलकर हाथ से अच्छी तरह मैश कर लें. पालक को धोकर बारीक काट लें. एक कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें हींग और जीरा डालें. जीरा चटकने के बाद इसमें मैश किए हुए आलू डालकर अच्छी तरह भूनें.
  3. अब इसमें लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिलाएं. इसके बाद कटी हुई पालक डालें और कुछ मिनट तक पकाएं. जब पालक अच्छी तरह पक जाए, तो गैस बंद कर दें और आलू के मिश्रण को एक तरफ रख दें.
  4. अब मूंग दाल के तैयार बैटर में थोड़ा नमक डालकर अच्छी तरह फेंट लें. तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा तेल लगाएं. अब एक कलछी बैटर तवे पर डालकर गोल आकार में पतला चीला फैलाएं. इसे मीडियम आंच पर एक तरफ से सेंकें और फिर सावधानी से पलटकर दूसरी तरफ से भी पका लें.
  5. अब चीले के एक हिस्से पर तैयार आलू-पालक का मिश्रण रखें और चीले को मोड़कर आलू की स्टफिंग को अच्छी तरह कवर कर दें. इसे धीमी आंच पर दोनों तरफ से कुछ देर सेंकें, ताकि चीला हल्का कुरकुरा हो जाए और स्टफिंग भी अच्छी तरह गर्म हो जाए.
  6. इसी तरह बाकी बैटर और स्टफिंग से भी चीले तैयार कर लें. तैयार आलू स्टफ्ड मूंग दाल चीले को गरमागरम दही या हरी चटनी के साथ सर्व करें.

—- समाप्त —-

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *