खुद अरबपति, निवेशक भी करोड़पति
Shree Cement कंपनी रूफॉन, बांगुर पावर, श्री जंग रोधक और रॉकस्ट्रांग जैसे ब्रांड नाम से अपने प्रोडक्ट का प्रोडक्शन और मार्केटिंग करती है. साल 2022 में चेयरमैन पद से हटने के बाद कंपनी की कमान उनके बेटे हरि मोहन (चेयरमैन) और पोते प्रशांत (वाइस चेयरमैन) संभाल रहे हैं. खुद अरबपतियों की लिस्ट में शामिल बेनु गोपाल बांगुर की कंपनी ने अपने निवेशकों को भी मालामाल किया है. 6 जुलाई 2001 से अब तक ये निवेशकों को 78,760% का मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका है. यानी अगर किसी निवेशक ने इसमें 100000 रुपये का निवेश किया होगा और उसे होल्ड रखा होगा, तो उसकी रकम अब तक 7,88,60,000 रुपये हो गया होगा यानी वो 1 लाख लगाकर भी करोड़पति बन गया होगा. (Photo: File)

Posted inBlog
