Drishyam 3: अजय देवगन ने ‘दृश्यम 3’ के लिए मोहनलाल को किया कॉल, बोले- ‘उनकी मंजूरी जरूरी’

Drishyam 3: अजय देवगन ने ‘दृश्यम 3’ के लिए मोहनलाल को किया कॉल, बोले- ‘उनकी मंजूरी जरूरी’

Drishyam 3: अजय देवगन ने ‘दृश्यम 3’ के लिए मोहनलाल को किया कॉल,  बोले- ‘उनकी मंजूरी जरूरी’


अजय ने किया मोहनलाल को फोन

Drishyam 3: अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आने वाले हैं. उनकी फिल्म दृश्यम: द कन्क्लूजन 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस पार्ट को हिंदी फ्रेंचाइजी की आखिरी कड़ी बताया जा रहा है. खबरे हैं कि पहली दो फिल्मों से अलग इस बार कहानी मोहनलाल की मलयालम फिल्म दृश्यम 3 से अलग रास्ता अपनाएगी. इस बीच अजय देवगन ने एक बड़ा खुलासा कर दिया है. एक्टर ने बताया है कि फिल्म की रिलीज से पहले उन्होंने खुद मोहनलाल से फोन पर बात की और उनसे फिल्म देखने की अपील की है.

बता दें कि, मलयालम में दृश्यम के तीनों पार्ट आ चुके हैं. अब हिंदी वर्जन में फिल्म का तीसरा पार्ट आ रहा है. रिलीज से पहले अजय ने मोहनलाल को फोन करके फिल्म देखने की इसलिए अपील की है क्योंकि वो चाहते थे कि मलयालम सुपरस्टार फिल्म को अपनी मंजूरी दें.

ये भी पढ़ें: Ramayana IMAX Release Date: रणबीर कपूर की रामायण: पार्ट 1 कब रिलीज होगी? आइमैक्स वालों ने किया खुलासा

मोहनलाल से अजय देवगन ने क्यों किया फोन?

FICCI Frames में बातचीत के दौरान अजय देवगन ने मोहनलाल से हुई बातचीत के बारे में बताया. उन्होंने कहा, मैंने असल में लाल (मोहनलाल) सर को फोन किया था, क्योंकि मैं चाहता था कि वह फिल्म देखें. जैसा कि उन्होंने (आलोक जैन) कहा कि वे कितना शानदार काम करते हैं और इस बार हमने कहानी से पूरी तरह अलग रास्ता अपनाया है. इसलिए मुझे लगा कि उनकी तरफ से एक तरह की मंजूरी मिलना अच्छा होगा. अजय ने आगे बताया कि वह चाहते थे कि मोहनलाल फिल्म देखें, लेकिन वह इस समय छुट्टियों पर हैं. अजय के मुताबिक, मोहनलाल लगातार उनसे बातचीत कर रहे हैं और जल्द ही फिल्म देख सकते हैं.

अजय देवगन ने यह भी बताया कि मेकर्स ने दृश्यम की कहानी को खत्म करने का फैसला क्यों किया. उनके मुताबिक, इस फ्रेंचाइजी की फिल्म लिखना आसान नहीं है. टीम चाहती थी कि कहानी को एक अच्छे मुकाम पर खत्म किया जाए और जब स्क्रिप्ट और फिल्म तैयार हुई तो उन्हें लगा कि यही सही समय है. अजय ने कहा, मैंने कल फिल्म देखी और मेरी निजी राय है कि यह दृश्यम 2 से बेहतर है. इसे लिखना आसान नहीं है. जैसा कि मैंने कहा, आपके लेखक और निर्देशक सीमित हैं.

चार स्क्रिप्ट लिखने के बाद फाइनल हुई कहानी

अजय ने बताया कि नई फिल्म की कहानी को पिछली फिल्म की घटनाओं से ही आगे बढ़ना था. टीम ऐसा कोई बिल्कुल अलग मर्डर मिस्ट्री नहीं बनाना चाहती थी, जिसका पिछली फिल्मों से कोई संबंध न हो. उनका मकसद ऐसा कॉन्सेप्ट तैयार करना था, जो स्वाभाविक रूप से दृश्यम की कहानी में आगे बढ़ सके.

अजय के मुताबिक, लेखक और निर्देशक ने करीब चार स्क्रिप्ट तैयार कीं और फिर उन्हें छोड़ दिया, जिसके बाद ऐसी कहानी पर काम हुआ जिसमें सीरीज के मुताबिक ट्विस्ट, टर्न और चौंकाने वाला फैक्टर मौजूद था. उन्होंने यह भी कहा कि विजय और उसके आसपास के लोगों की अनिश्चितता कहानी का अहम हिस्सा है.

‘दृश्यम 3’ की स्टारकास्ट

फिल्म में अजय देवगन के अलावा श्रिया सरन, इशिता दत्ता, तब्बू और रजत कपूर नजर आएंगे. वहीं जयदीप अहलावत और प्रकाश राज नए किरदारों में दिखाई देंगे. अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी दृश्यम 3 2 अक्टूबर को रिलीज होगी.

कहकशा परवीन

कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है.

कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *