Hanuman Ansh Box Office: ‘हनुमान अंश’ का चमत्कारी खेल, 46वें दिन 350 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, ‘धुरंधर 2’-‘जवान’ सब रह गए पीछे!

Hanuman Ansh Box Office: ‘हनुमान अंश’ का चमत्कारी खेल, 46वें दिन 350 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, ‘धुरंधर 2’-‘जवान’ सब रह गए पीछे!

Hanuman Ansh Box Office: ‘हनुमान अंश’ का चमत्कारी खेल, 46वें दिन 350 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, ‘धुरंधर 2’-‘जवान’ सब रह गए पीछे!

हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस

Hanuman Ansh Box Office: भारतीय सिनेमा के इतिहास में ऐसी फिल्में कम ही बनती हैं, जो बिना किसी बड़े शोर-शराबे के साथ सिनेमाघरों में आएं, साथ ही देखते ही देखते कमाई के सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दें. ‘हनुमान अंश’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बनी हुई है. ‘हनुमान अंश’ ने अपने पहले दिन बेहद मामूली शुरुआत की थी.सीमित स्क्रीन्स और बिना किसी भारी प्रमोशन के फिल्म ने 10 लाख का कलेक्शन किया था. पर दर्शकों की तारीफों के दम पर फिल्म की कमाई में कई गुना ज्यादा उछाल देखा गया. फिल्म ने अपने 7 सोमवार कंप्लीट कर लिए हैं और तो और 46वें दिन 350 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

इस जबरदस्त कमाई के साथ 46वें दिन के कलेक्शन के मामले में ‘हनुमान अंश’ ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. जैसे ‘कांतारा’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ के 46वें दिन के लाइफटाइम होल्ड रिकॉर्ड से ‘हनुमान अंश’ आगे निकल गई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट भी सामने आ गई है. जिसके मुताबिक, फिल्म ने 46वें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस से 4 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, बीते दिन टोटल शोज की संख्या 7629 रही है. जबकि, ओवरसीज से भी फिल्म ने लगातार कमाई की है, बीते दिन कुल 50 लाख रुपये का बिजनेस किया है.

अब 400 करोड़ रुपये से कितनी दूर?

‘हनुमान अंश’ का इंडियन ग्रॉस कलेक्शन 325 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. जबकि, नेट कलेक्शन 275.88 करोड़ रुपये है. बात ओवरसीज की करें, तो फिल्म ने कुल 26.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. साथ ही वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 352.30 करोड़ रुपये हो गया है. दरअसल फिल्म को 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई यहां से करनी है, अगर 400 करोड़ रुपये के पास पहुंचना है तो. दरअसल खास बात है कि फिल्म ने पिछले संडे को भी जबरदस्त कलेक्शन किया है. दरअसल पिक्चर ने 13 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार 45वें दिन किया था. वहीं, वीक डेज में भी कमाई हो रही है, जो कि इस वक्त फिल्म के लिए सबसे सॉलिड साबित हो रहा है.

‘धुरंधर 2’ और ‘जवान’ रह गई पीछे

दरअसल शाहरुख खान की 1000 करोड़ी ‘जवान’ ने 46वें दिन 41 लाख रुपये का कारोबार किया था. वहीं, ऑक्यूपेंसी भी 18 परसेंट थी, पर इसके बाद फिल्म का कलेक्शन कम होने तक लग गया था. जबकि, 1800 करोड़ के करीब कमाई करने वाली ‘धुरंधर 2’ ने भी 46वें दिन 1.57 करोड़ रुपये कमाए थे. जी हां, फिल्म की ऑक्यूपेंसी 1.57 करोड़ रुपये रही थी.

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है.

हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है.

उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *