Raaka: अल्लू अर्जुन का ‘राका’ में होगा इतना जबरदस्त लुक, फिल्म में क्या-क्या देखने को मिलेगा? इस एक्ट्रेस ने खोला राज

Raaka: अल्लू अर्जुन का ‘राका’ में होगा इतना जबरदस्त लुक, फिल्म में क्या-क्या देखने को मिलेगा? इस एक्ट्रेस ने खोला राज

Raaka: अल्लू अर्जुन का 'राका' में होगा इतना जबरदस्त लुक, फिल्म में क्या-क्या देखने को मिलेगा? इस एक्ट्रेस ने खोला राज

राका को लेकर क्या कहा?

Raaka: इस वक्त कई बड़ी साउथ फिल्मों पर काम चल रहा है, जो अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होंगी. इस लिस्ट में अल्लू अर्जुन की पिक्चर ‘राका’ भी शामिल है, जिसे एटली बना रहे हैं. वहीं, सन पिक्चर्स वाले फिल्म पर पैसा लगा रहे हैं. अल्लू अर्जुन के अपोजिट फिल्म में दीपिका पादुकोण काम कर रही हैं. फिलहाल मुंबई में ही शूट चल रहा है. यूं तो इस फिल्म से जान्हवी कपूर और रश्मिका मंदाना का नाम भी जुड़ रहा है. पर अबतक मेकर्स ने फिल्म में उनकी एंट्री की जानकारी नहीं दी है. पिक्चर से अबतक सिर्फ अल्लू अर्जुन का लुक सामने आया है, जो खूंखार रोल में दिख रहे हैं. हालांकि उनका लुक और किरदार और भी जबरदस्त होने वाला है. जिसका खुलासा खुद साउथ एक्ट्रेस लक्ष्मी मांचू ने किया है. जो हाल ही में ‘राका’ के सेट पर पहुंची थीं.

लक्ष्मी मांचू ने ‘राका’ पर दिए नए अपडेट्स से फैन्स के एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है. हाल ही में 123 तेलुगु डॉट कॉम पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि एक्ट्रेस फिल्म के मुंबई वाले सेट पर पहुंची थीं, और उन्होंने बताया कि वहां जो कुछ भी उन्होंने देखा, उसे देखकर हैरान रह गईं. एक वीडियो में लक्ष्मी मांचू ने कहा कि, उन्होंने अपनी जिंदगी में ऐसे अजीब और अनोखे जानवर कभी नहीं देखे. उन्होंने फिल्म के ग्रैंड सेट, अनोखे गेट-अप और प्रोडक्शन के बड़े लेवल की भी तारीफ की.

‘राका’ पर किसने दिया सॉलिड अपडेट

दरअसल अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘राका’ को 800 करोड़ रुपये से ज्यादा के बजट में तैयार किया जा रहा है. ऐसे में एक्ट्रेस लक्ष्मी मांचू ने जो कुछ भी सेट पर होने की बात कही है, वो सबकुछ पॉसिबल है. क्योंकि फिल्म से जैसा अल्लू अर्जुन का लुक सामने आया है. मेकर्स कुछ ऐसा ही प्लान करते हुए आगे बढ़ रहे होंगे. एक्ट्रेस ने कहा कि, फिल्म में अल्लू अर्जुन का लुक एकदम जबरदस्त है. मैंने पहले कभी ऐसा कुछ नहीं देखा, जो कुछ भी इस फिल्म के सेट पर देखा है. जो कि एक्ट्रेस की तरफ से दिए गए लेटेस्ट अपडेट्स में से एक है.

दरअसल अल्लू अर्जुन की यह फिल्म अगले साल तक रिलीज हो सकती है. फिलहाल मेकर्स ने रिलीज डेट का अनाउंसमेंट नहीं किया है. पर इसी साल इसका काम खत्म करने के बाद एक्टर को लोकेश कनगराज की पिक्चर पर काम करना है. जिसे अगले साल के एंड तक लाने की तैयारी है. हालांकि, देखना होगा कि फिल्मों के काम एक्टर कितनी जल्दी खत्म करते हैं.

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है.

हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है.

उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *