
राघव और नानी का बॉन्ड
Raghav Juyal Post: एक्टर राघव जुयाल ने अपनी फिल्म ‘द पैराडाइज’ को लेकर इस वक्त चर्चा में बने हुए हैं. एक्टर ने इस फिल्म में विलेन का किरदार निभाया है. वहीं, फिल्म में लीड एक्टर नानी हैं. नानी और राघव फिल्म में तो एक दूसरे के दुश्मन बने हैं. लेकिन असल जिंदगी में दोनों काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं. खास बात ये है कि राघव ने तो नानी के लिए खास पोस्ट भी की है और उन्हें अपना सेफ प्लेस बताया है. इतना ही नहीं राघव ने कहा कि जब वह करियर या जिंदगी को लेकर उलझन में होते हैं, तब नानी हमेशा उनके साथ खड़े रहते हैं.
राघव ने बताया कि उन्होंने कई बार यह बताने की कोशिश की कि नानी उनके लिए कितने खास हैं, लेकिन उन्हें लगता है कि शब्द कभी उनकी भावनाओं को पूरी तरह बयां नहीं कर पाएंगे. ऐसे में अब उन्होंने एक दिल छू लेने वाले नोट के साथ अपने दिल की बात कही है.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: काजी तौकीर के खिलाफ ग्रुप बनाने पर भड़कीं गौहर खान, बोलीं- किसी का भी दिमाग
राघव ने नानी के लिए लिखा नोट
राघव जुयाल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, जिंदगी में बहुत कम लोग ऐसे होते हैं, जो बिना जाने ही आपके लिए एक सेफ प्लेस बन जाते हैं. मेरे लिए नानी दादा उन्हीं लोगों में से एक हैं. मैंने कई बार शब्दों में बताने की कोशिश की है कि आप मेरे लिए क्या मायने रखते हैं, लेकिन सच कहूं तो मुझे नहीं लगता कि शब्द कभी काफी होंगे. मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं और आपकी बहुत इज्जत करता हूं. सिर्फ एक एक्टर या कलाकार के तौर पर नहीं, बल्कि एक इंसान के तौर पर भी.
मुश्किल वक्त में नानी से मिलता है सहारा
राघव ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने सफर के बारे में बात करते हुए बताया कि कई बार अनिश्चितता और काम के दबाव की वजह से उन्हें काफी उलझन महसूस हुई. ऐसे समय में वह नानी से बात कर सकते थे. उन्होंने लिखा, इस इंडस्ट्री में, जहां चीजें कभी-कभी बहुत अनिश्चित और शोर से भरी लगती हैं, ऐसे कई मौके आए जब मैं खुद को पूरी तरह खोया हुआ महसूस करता था और जब भी मैं ऐसे किसी मोड़ पर पहुंचा, नानी दादा आप हमेशा मेरे साथ रहे.”
राघव ने बताया कि नानी उनके साथ घंटों बैठकर बातें करते थे. उनकी बातचीत सिर्फ फिल्मों या काम तक सीमित नहीं रहती थी, बल्कि कई बार दोनों सिर्फ दो लोगों की तरह जिंदगी को लेकर भी बातें करते थे. राघव ने लिखा, दादा, आपने मुझे बैठाकर घंटों बात की है. सिनेमा, मेरे करियर, जिंदगी और कभी-कभी बिना किसी खास वजह के भी. आपने मेरी बातें सुनीं और मुझे समझा. जब मैं कन्फ्यूज या इमोशनल होता था, तब आपने मुझे कभी छोटा महसूस नहीं कराया. हर बार आपसे बात करने के बाद मेरे दिल का बोझ थोड़ा हल्का लगने लगता था.
उन्होंने आगे कहा कि कुछ लोग आपको सिर्फ सलाह देते हैं, लेकिन बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जो आपको समझते हैं और सही नजरिया भी देते हैं. राघव के मुताबिक, नानी ने उन्हें ये दोनों चीजें दी हैं.



