Ramayana Poster Release: एक-दूसरे के प्यार में गुम सीता राम, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का नया पोस्टर देख इमोशनल हुए फैंस

Ramayana Poster Release: एक-दूसरे के प्यार में गुम सीता राम, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का नया पोस्टर देख इमोशनल हुए फैंस

Ramayana Poster Release: एक-दूसरे के प्यार में गुम सीता राम, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का नया पोस्टर देख इमोशनल हुए फैंस

रामायण का नया पोस्टर रिलीज

देश के इतिहास की सबसे बड़े बजट की फिल्म रामायण का पहला पार्ट 2026 में रिलीज होने जा रहा है. दुनियाभर के फैंस की नजरें 4000 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म पर टिकी हैं. डायरेक्टर नितेश तिवारी देश के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्म लेकर आ रहे हैं. जहां एक तरफ फैंस रिलीज से पहले फिल्म के ग्लिम्प्स के लिए बेकरार हैं वहीं गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर के साथ ही फिल्म के प्रमोशन का सिलसिला भी शुरू कर दिया गया है.

टी-सीरीज ने रामायण का नया मोशन पोस्टर शेयर किया है. इसमें राम और सीता की पवित्र जोड़ी की झल्कियां साझा की गई हैं. प्रभु राम के रूप में रणबीर कपूर और मां सीता के रोल में साई पल्लवी का मोशन पोस्टर गणेश चतुर्थी के मौके पर शेयर किया गया है.

रामायण के पोस्टर में क्या है?

रामायण के नए पोस्टर में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर और मां सीता के रूप में साई पल्लवी एक-दूसरे के प्रेम में लीन नजर आ रहे हैं. दुनिया के शोर-शराबे से दूर ये दृश्य उनके वनवास प्रकरण का है जहां दोनों किसी जंगल में साथ बैठे हैं और एक दूसरे के प्यार में खोए हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो देख फैंस भी काफी इमोशनल हो गए हैं और इसपर रिएक्ट कर रहे हैं. मोशन पोस्टर का बैकग्राउंड म्यूजिक भी काफी सूथिंग है और लोग इसकी भी तारीफ कर रहे हैं. अब फैंस को बस फिल्म के फर्स्ट सॉन्ग का इंतजार है जो जल्द ही रिलीज होने वाला है.

फैंस कर रहे पोस्टर पर रिएक्ट

टी-सीरीज द्वारा ये पोस्टर शेयर करने के साथ ही ये तेजी से वायरल हो गया है. प्यार और विश्वास के अनूठे संगम में राम और सीता के मिलन का ये अद्भुद दृश्य मन मोह लेने वाला है. एक शख्स ने लिखा- रामायण के फैंस ही इसका असली दर्द समझ सकते हैं फिल्म के इंतजार का. अब प्रमोशन शुरू. एक दूसरे शख्स ने लिखा- बिना मेकअप के ये कितना रॉ और नेचुरल लग रहा है. एक अन्य शख्स ने लिखा- ये बहुत ही शानदार है. एक दूसरे शख्स ने लिखा- फाइनली सिया राम एक साथ, ये एक पवित्र दृश्य है.

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026: धनश्री के घर आए गणेश जी, सुनीता आहूजा-शिल्पा शेट्टी ने धूमधाम से किया गणपति बप्पा का स्वागत

रामायण फिल्म की बात करें तो निमित मल्होत्रा ने इस फिल्म का निर्माण किया है और नितेश तिवारी इस फिल्म के निर्देशक हैं. रामायण फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होनी है. इसका पहला पार्ट 8 नवंबर 2026 को दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाना है. वहीं दूसरी तरफ फिल्म का दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में आएगा. इस फिल्म का अनुमानित बजट 4000 करोड़ का बताया जा रहा है. फिल्म में राम के रोल में रणबीर कपूर हैं वहीं मां सीता के रोल में साई पल्लवी हैं. भगवान हनुमान के रोल में सनी देओल को कास्ट किया गया है वहीं रावण के रोल में यश नजर आएंगे.

पुनीत उपाध्याय

पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है.

CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *