
गौतम की फीस
Rise And Fall 2: टीवी एक्टर गौतम गुलाटी रियलिटी टीवी शो Rise And Fall Season 2 के साथ एक बार फिर इस जॉनर में वापसी करने जा रहे हैं. शो 26 सितंबर से अमेजन प्राइम पर शुरु हो रहा है. बिग बॉस जैसे रियलिटी शो में नजर आ चुके गौतम ने अपने सफर के दौरान काफी सुर्खियां बटोरी थीं. अपनी दमदार पर्सनैलिटी से उन्होंने लाखों लोगों का दिल जीता था और बिग बॉस की ट्रॉफी भी अपने नाम की थी. अब वो राइज एंड फॉल 2 में नजर आने वाले हैं. एक बार फिर फैंस उन्हें रिएलिटी शो में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.
बता दें कि, गौतम के अलावा शो में और भी कई बड़े चेहरे नजर आएंगे. लेकिन खबर है कि गौतम को शो के लिए सबसे ज्यादा फीस दी जा रही है. जी हां, शो से जुड़े सूत्रों ने CNN-News18 Showsha को बताया है कि गौतम इस शो के सबसे महंगे कंटेस्टेंट्स हैं और इसके लिए उन्हें मोटी रकम दी जा रही है. चलिए जान लेते हैं कि एक्टर को कितने पैसे मिल रहे हैं.
ये भी पढ़ें: जो अपने पति को मारने की सुनीता आहूजा को लेकर गोविंदा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी ने किया चौंकाने वाला दावा
एक हफ्ते के इतने लाख चार्ज कर रहे गौतम
शो से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, गौतम गुलाटी को Rise & Fall 2 का हिस्सा बनने के लिए हर हफ्ते 45 लाख रुपये फीस मिल रही है. इस फीस के साथ वह शो के सबसे ज्यादा पैसे लेने वाले कंटेस्टेंट बन गए हैं. हालांकि, शो में कई बड़े स्टार्स भी हैं, जिनमें स्वरा भास्कर, करण पटेल, तेज प्रताप यादव, प्रियंका चाहर चौधरी जैसे स्टार्स शामिल हैं.
पहले भी मिल चुके थे दो रियलिटी शो के ऑफर
Rise & Fall 2 में गौतम की एंट्री से पहले उन्हें दो और रियलिटी शो के ऑफर मिले थे, लेकिन उन्होंने दोनों में काम नहीं किया. सूत्र के मुताबिक, गौतम को Roadies में गैंग लीडर बनने का ऑफर दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया. इसके अलावा उन्हें The Traitors के अगले सीजन में कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल करने पर भी विचार किया गया था, लेकिन वह इस शो का हिस्सा नहीं बने.
टीवी से शुरू किया एक्टिंग करियर
गौतम गुलाटी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी से की थी. उन्होंने हिंदी टेलीविजन के साथ फिल्मों और रियलिटी शोज में भी काम किया है. वह कहानी घर घर की, कसम से और तुझ संग प्रीत लगाई सजना जैसे टीवी शोज का हिस्सा रह चुके हैं. हालांकि, उन्हें बड़ी पहचान दिया और बाती हम में विक्रम राठी का किरदार निभाने के बाद मिली. इस शो में उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने पसंद किया और इससे उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ी थी.



