Salman Khan: दिल्ली में सलमान खान के जिम में लगी आग, बाल-बाल बचे लोग

Salman Khan: दिल्ली में सलमान खान के जिम में लगी आग, बाल-बाल बचे लोग

Salman Khan: दिल्ली में सलमान खान के जिम में लगी आग, बाल-बाल बचे लोग

सलमान खान के जिम में लगी आग

Salman Khan: दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 में सलमान खान से जुड़े एक जिम में 20 अगस्त, गुरुवार को आग लग लगने की घटना सामने आई है. जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग तुरंत मौके पर पहुंचे हैं. राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. पीटीआई के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 10:15 बजे जिम की पहली मंजिल पर आग लगी. सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया.

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए जिम में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, ताकि किसी तरह का कोई नुकसान न हो. आग कैसे लगी है इसको लेकर भी अपडेट सामने आया है. चलिए जान लेते हैं कैसे हुई पूरी घटना.

ये भी पढ़ें: 50-100 नहीं, इस एक्टर ने फिल्म इंडस्ट्री को दिए 24000 डांस मूव्स, गिनीज बुक में दर्ज है नाम

सलमान खान के जिम में लगी आग

आग लगने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया. दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने दमकल की गाड़ी आने से पहले ही जिम में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई. फिलहाल अधिकारियों ने बताया है कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई और न ही कोई घायल हुआ है. आग पर समय रहते काबू पा लिया गया. हालांकि, जिम में कितना नुकसान हुआ है, इसकी पूरी जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी.

यह आग उस इलाके में लगी, जहां आमतौर पर काफी भीड़ रहती है. घटना के बाद एम ब्लॉक मार्केट में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. दमकल और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और प्रभावित जगह को सुरक्षित कर दिया है. अब अधिकारी आग लगने की वजह और हुए नुकसान का पता लगाने में जुटे हैं. शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग की संभावित वजह माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें: करना चाहती थी कोरियोग्राफी, जूलरी डिजाइनर बन शुरू किया करियर, कैसे गोपी बहू के रोल में घर-घर छाई ये एक्ट्रेस?

कहकशा परवीन

कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है.

कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *