TVK के नारे लगाकर जेसन संजय को किया गया इंटरप्ट, सीएम विजय के बेटे ने ऐसे किया रिएक्ट

TVK के नारे लगाकर जेसन संजय को किया गया इंटरप्ट, सीएम विजय के बेटे ने ऐसे किया रिएक्ट

एक्टर से नेता बने विजय के बेटे जेसन संजय मंगलवार को सलेम में अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म Sigma के प्री-रिलीज इवेंट में पहुंचे थे. इस दौरान वह अचानक चर्चा में आ गए, जब कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों ने TVK के नारे लगाने शुरू कर दिए. TVK विजय की राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम का नाम है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेसन स्टेज पर Sigma के बारे में बात कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने फिल्म की कास्ट और क्रू के साथ-साथ अपने परिवार को भी धन्यवाद दिया.

उन्होंने कहा, सलेम ने मुझे अच्छी यादें दी हैं, इसलिए सलेम का शुक्रिया. मैं अपने परिवार को भी खास तौर पर धन्यवाद देना चाहता हूं. जैसे-जैसे लोगों की आवाज तेज होती गई, जेसन ने अपनी बात रोक दी और मुस्कुराते हुए दर्शकों की तरफ देखा. इसके बाद भीड़ ने TVK के नारे लगाने शुरू कर दिए.

य़े भी पढ़ें: Exclusive: गेंदबाजों के बाद अब कंटेस्टेंट की क्लास लेंगे वीरेंद्र सहवाग, बनेंगे राइज एंड फॉल 2 के होस्ट?

जेसन ने ऐसे किया रिएक्ट

नारे काफी देर तक चलते रहे. आखिरकार जेसन ने उनकी तरफ देखकर थम्स-अप किया, जिसके बाद उन्होंने दोबारा अपनी बात शुरू की. जब माहौल शांत हुआ तो जेसन ने Sigma की कहानी और उसके मुख्य विषय के बारे में बात की. उन्होंने कहा, हम सभी की जिंदगी में एक Sigma मोमेंट आया है. हमने अपने लिए गए फैसलों की वजह से बड़ी मुश्किलों का सामना किया है. लेकिन फिर उन मुश्किलों से निकलकर आगे भी बढ़े हैं. मेरा मानना है कि एक आम आदमी की यह कहानी हर किसी को अपनी जिंदगी से जुड़ी हुई लगेगी.

विजय और बेटे जेसन के रिश्ते में आई थी दरार?

बता दें कि, जेसन और उनके पिता विजय के रिश्ते को लेकर पहले से ही कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. इस साल की शुरुआत में जेसन के इंस्टाग्राम पर अपने पिता को अनफॉलो करने की खबर सामने आई थी, जिसके बाद दोनों के बीच अनबन की अफवाहें तेज हो गई थीं. इससे पहले ऐसी रिपोर्ट्स भी आई थीं कि जेसन ने अपने नाम से शुरुआती अक्षर V हटा दिया है. हालांकि, विजय या जेसन में से किसी ने भी सार्वजनिक तौर पर परिवार में किसी तरह के विवाद की खबर की पुष्टि या उस पर कोई सफाई नहीं दी है.

कहकशा परवीन

कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है.

कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *