Varanasi: 1200 करोड़ी ‘वाराणसी’ के इवेंट में क्यों रो पड़े थे राजामौली के बेटे? बड़ी गड़बड़ी का किया खुलासा

Varanasi: 1200 करोड़ी ‘वाराणसी’ के इवेंट में क्यों रो पड़े थे राजामौली के बेटे? बड़ी गड़बड़ी का किया खुलासा

Varanasi: 1200 करोड़ी ‘वाराणसी’ के इवेंट में क्यों रो पड़े थे राजामौली के बेटे? बड़ी गड़बड़ी का किया खुलासा

वाराणसी के इवेंट में क्या हुआ था?

Varanasi: एस एस राजामौली अपनी अगली फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर सुर्खियों में हैं. ‘बाहुबली’ और ‘आरआरआर’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से इंडियन सिनेमा का डंका पूरी दुनिया में बजाने के बाद अब बारी ‘वाराणसी’ की है. फिल्म के पहले टीजर में महेश बाबू को ‘रूद्र’ के रूप में दिखाया गया था, जिनके हाथों में त्रिशूल था. हाल ही में जानकारी मिली कि
महेश बाबू ने इस महा-प्रोजेक्ट के लिए अपनी लगभग शूटिंग पूरी कर ली है. साथ ही अब फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन की ओर बढ़ रही है. लेकिन कुछ वक्त पहले जब फिल्म का टाइटल लॉन्च इवेंट हुआ था, उस समय एक बड़ी गड़बड़ी हुई थी. जिसका खुलासा राजामौली के बेटे ने किया है.

‘वाराणसी’ के टाइटल लॉन्च इवेंट को बड़े लेवल पर किया गया था. जहां महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन के अलावा दुनिया भर से प्रेस के लोग शामिल हुए. अब राजामौली के बेटे और प्रोड्यूसर एसएस कार्तिकेय ने बताया कि, ” जब उन्होंने बैकस्टेज हुई टेक्निकल गड़बड़ी को ठीक किया, तो उनकी आंखों में आंसू थे.”

‘वाराणसी’ को लेकर क्या खुलासा किया?

हाल ही में कार्तिकेय ने आने वाली फिल्म ‘डोंट ट्रबल द ट्रबल’ के लिए एक प्रमोशनल वीडियो शूट किया. जहां उनसे वाराणसी इवेंट में काम करने के बारे में बात की गई. उन्होंने फहाद से कहा, ”मैं ऐसे ऑडियो फंक्शन और प्री-रिलीज इवेंट्स करती रही हूं. मेरा पहला इवेंट राजामौली सर की ‘स्टूडेंट नंबर 1’ का था. वो इकलौते ऐसे डायरेक्टर हैं जो प्री-रिलीज इवेंट के लिए रिहर्सल करते हैं. उसके बाद कार्तिकेय ने सिर्फ टीजर लॉन्च के लिए ऐसा किया. तो कार्तिकेय से सवाल हुआ कि जब इवेंट में गड़बड़ हुई तो आपको कैसा लगा? तब कार्तिकेय ने कहा- ”टेंट के अंदर का माहौल किसी वॉर रूम जैसा था. सच कहूं तो, मेरा रोने का मन कर रहा था. मैं इमोशनल हो गया था, और मुझे गुस्सा भी आ रहा था, पता नहीं किस पर.
आगे कहते हैं-

”इसमें किसी की गलती नहीं थी. बस बात यह थी कि हम इसे पहले टेस्ट नहीं कर पाए थे. जैसा कि बाबा (राजामौली) ने कहा था. पूरी रात ड्रोन आस-पास मंडराते रहे. टेक्निकली, हमारी टीम बहुत मजबूत है. ऐसा नहीं था कि हमने इसे गलत फॉर्मेट में रखा था या कुछ और. बस हमें इसे पहले टेस्ट करने की जरूरत थी. लेकिन जब यह तीसरी बार चला, तो मैं ‘जर्सी’ फिल्म के नानी की तरह चिल्ला पड़ा. मैं कोई बढ़ा-चढ़ाकर बात नहीं कह रहा हूं.”

क्यों सब इमोशनल हो गए थे?

इस दौरान बताया कि ”सिर्फ कार्तिकेय ही नहीं, बल्कि फिल्म की टीम के सभी लोग इमोशनल थे. रामा गारू की आंखों में आंसू थे. ज्यादातर लोग इमोशनल थे. मेरी आंखों में भी आंसू थे. ऐसा लग रहा था जैसे हमने ISRO की तरह कोई रॉकेट लॉन्च किया हो. प्री-रिलीज इवेंट में फिल्म से जुड़े हर तरह के इमोशंस थे.”

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है.

हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है.

उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *