Apple ने आखिरकार अपना पहला फोल्ड स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम iPhone Duo है. iPhone Duo की स्क्रीन मुड़ जाती है. इससे पहले फोल्ड सेगमेंट में सैमसंग का कब्जा था और कंपनी ने हाल ही में Samsung Galaxy Z Fold 8 को लॉन्च किया है.
अब इस सेगमेंट में iPhone Duo आ चुका है, जिसका इंतजार लंबे समय से लोगों को था. iPhone Duo पासपोर्ट स्टाइल फोल्ड हैंडसेट है, जिसमें यूजर्स को वाइड स्क्रीन का एक्सपारियंस मिलता है. साथ ही इसमें एक स्प्लिट स्क्रीन का फीचर मिलेगा, जिसकी मदद से एक ही समय में दो से ज्यादा ऐप्स को इस्तेमाल किया जा सकेगा.
iPhone Duo की शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये है, जिसमें 256GB स्टोरेज मिलेगी. टॉप एंड वेरिएंट 2TB की है, जिसमें 4,49,900 रुपये है. इसमें 512GB और 1TB स्टोरेज के भी ऑप्शन हैं.
iPhone Duo के स्पेसिफिकेशन्स
iPhone Duo को अनफोल्ड करने के बाद 7.6 इंच का इनर Super Retina XDR डिस्प्ले मिलेगा. यह अब तक का Apple का सबसे बड़ा iPhone डिस्प्ले है. साथ ही कवर स्क्रीन 5.4 इंच का है. दोनों डिस्प्ले ProMotion, Always On के साथ आता है. साथ ही इन डिस्प्ले में 3,000 Nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है.
iPhone Duo में 100 से ज्यादा कंपोनेंट्स से बना प्रिसीजन हिंज का इस्तेमाल किया है. इसकी बॉडी टाइटेनियम से तैयार की गई है. स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए Ceramic Shield 2 की लेयर दी है. साथ ही कंपनी ने ड्यूरेबिलिटी के लिए IP68 रेटिंग दी है.
iPhone Duo का चिपसेट
iPhone Duo में A20 Pro चिपसेट का इस्तेमाल किया है. साथ स्मार्टफोन में टेम्प्रेचर को कंट्रोल करने के लिए वेपर चैंबर भी दिया है. कंपनी का दावा है कि यह iPhone 17 Pro की तुलना में 35 परसेंट ज्यादा बेहतर कूलिंग और परफॉर्मेंस देगा. इसमें डुअल बैटरी सेटअप दिया गया है.
iPhone Duo का कैमरा
iPhone Duo में 48 मेगापिक्सल का Fusion Main कैमरा और 48 मेगापिक्सल का Fusion Ultra Wide कैमरा भी दिया है.
ये खबर अपडेट हो रही है.
—- समाप्त —-

